17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर से चंडीगढ़ पहुंचे सीएम के पूर्व ओएसडी विजय शर्मा

हरियाणा निवास में मुख्य सचिव के साथ बंद कमरे में हुई बैठक, संघ के दबाव में जल्द मिल सकती है नई जिम्मेदारी

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Aug 20, 2016

CM khattar

CM khattar

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के विवादित निवर्तमान ओ.एस.डी. विजय शर्मा कई दिनों के अज्ञातवास के बाद फिर से चंडीगढ़ लौट आए। यही नहीं सीएम कार्यालय तथा सचिवालय में कथित तौर पर विजय शर्मा की एंट्री पर रोक के बावजूद एक सरकारी गाड़ी उन्हें लेने के लिए हवाई अड्डे पर गई और बाद में हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी ने हरियाणा निवास में उनके साथ बंद कमरे में बैठक की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कुछ समय पहले रेलवे के राजस्व विंग में बतौर आई.आर.एस. अधिकारी तैनात विजय शर्मा को ओ.एस.डी. के पद पर नियुक्त किया था। विजय शर्मा तीन वर्ष के लिए रेलवे से हरियाणा सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। संघ की पृष्ठभूमि से संबंधित होने के कारण विजय शर्मा की संघ के दरबार में अच्छी पैंठ है।

कई तरह के विवादों के चलते पिछले दिनों विजय शर्मा की ओ.एस.डी. के पद से छुट्टी कर दी गई थी लेकिन प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण तकनीकी कारणों के चलते उन्हें यहां से सेवामुक्त नहीं किया गया था। हरियाणा सरकार ने विजय शर्मा को दी हुई सरकारी गाड़ी तथा स्टाफ वापस ले लिया था लेकिन सरकारी आवास अभी उनके पास ही था। इस बीच सीएमओ के अधिकारियों ने सुरक्षा स्टाफ को विजय शर्मा के सचिवालय तथा सीएम आवास पर एंट्री बैन कर दी थी।

इसके बाद विजय शर्मा दिल्ली चले गए। माना जा रहा है कि संघ नेताओं के दबाव के चलते इस मामले में मुख्यमंत्री को बैकफुट पर आना पड़ गया। आज विजय शर्मा वापस चंडीगढ़ आए तो बकायदा सरकारी गाड़ी उन्हें लेने के लिए हवाई अड्डे पर गई। यही नहीं हवाई अड्डे से विजय शर्मा सीधे हरियाणा निवास पर पहुंचे और वहां उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी के साथ बंद कमरे में बैठक की।

माना जा रहा है कि संघ नेताओं कथित दबाव के चलते हरियाणा सरकार फिर से विजय शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। इस बैठक के बाद डी.एस. ढेसी ने इसे जहां सामाजिक मुलाकात बताया वहीं विजय शर्मा ने कहा कि उनपर किसी तरह का आरोप नहीं है और यह मुलाकात सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। बहरहाल इस सारी उठापटक के बीच सचिवालय की स्थापना शाखा तथा प्रोटोकॉल शाखा में आज फिर से विजय शर्मा को लेकर हरकत शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें

image