
Punjab Police
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने आज यहाँ सेक्टर-36 की मार्केट में बड़ी मशक्कत के बाद अंतर-राज्यीय गैंगस्टर गगन जज को गिरफ़्तारी किया इसके साथ लुधियाना में 30 किलोग्राम सोने की लूट के सनसनीखेज़ मामले को सुलझा लिया है।गगन ने ऑर्गेनाइज़ड़ क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओ.सी.सी.यू.) की टीम पर गोली चलाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसकी तरफ से गोली चलाने की कोशिश को नाकाम करते हुए गिरफ़्तार कर लिया।
पुलिस महानिदेशक देंगे इनाम
पुलिस महानिदेशक पंजाब दिनकर गुप्ता ने ओसीसीयू की टीम को उनकी बहादुरी के लिए ईनाम देने का ऐलान किया है। कहा कि लुधियाना केस में गिरोह के अन्य सदस्यों और गगन के साथियों को पकडऩे के लिए छापे मारे जा रहे हैं। गगन तीन हफ़्ते पहले हुई लूट की वारदात में शामिल पाँच संदिग्ध व्यक्तियों में शामिल था। गगनदीप जज उर्फ गगन जज और उसके गिरोह के सदस्य कथित तौर पर पैसे लेकर हत्या, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली, वाहन छीनने और अन्य गंभीर आपराधिक गतिविधियों के दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल हैं। एक अन्य फऱार गैंगस्टर जयपाल के साथ उसके नज़दीकी सम्बन्ध हैं।
नकदी के साथ पिस्तौल, 50 कारतूस बरामद
ओ.सी.सी.यू. के आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह की निगरानी में की गई कार्यवाही संबंधी जानकारी देते हुए डी.जी.पी. ने इस सफल कार्यवाही के लिए टीम की प्रशंसा की। आईजीपी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने खुलासा किया कि गगन जज से एक पिस्तौल, दो मैगज़ीन और 50 जिंदा कारतूसों के अलावा लगभग 31 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है। आईजीपी ने कहा कि यह गिरोह कॉल ट्रेसिंग से बचने के लिए अपने सदस्यों के साथ वायरलैस हैंडसैट्स के द्वारा बातचीत करता था। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर से चोरी की गई एक आई-20 कार के अलावा तीन वॉकी-टॉकी (डब्ल्यू /टी) सैट भी बरामद किये गए हैं।
4-5 वांछित गैंगस्टर पंजाब पुलिस के निशाने पर
डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य से गैंग्स्टरों के ख़ात्मे के लिए वचनबद्ध है और पड़ोसी राज्यों खासकर ट्राईसिटी की पुलिस के साथ नज़दीकी तालमेल के ज़रिये काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्य 4-5 वांछित गैंगस्टर पंजाब पुलिस के निशाने पर हैं। गिरफ़्तार करने के लिए कोशिशें जारी हैं। उन्होंने कहा कि ओ.सी.सी.यू. इस तरह के गैंगस्टर और गिरोहों के साथ जुड़े अपराधों से निपटने के लिए पूरी तरह समर्थ है।
Published on:
12 Mar 2020 11:24 pm
बड़ी खबरें
View Allचंडीगढ़ पंजाब
पंजाब
ट्रेंडिंग
