आयोग ने इसे सेवा में कमी मानने के साथ-साथ मानवाधिकारों के अन्तरराष्ट्रीय घोषणापत्र का उल्लंघन मानते हुए कहा कि हर एक अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के अनुकूल वातावरण चाहता है। इसमें खाना,वस्त्र,आवास,चिकित्सा सुविधा,जरूरी सामाजिक सेवाएं और बीमार होने की स्थिति में सुरक्षा का अधिकार चाहता है। आयोग ने कहा कि यात्रियों को विमान में सवार करने से पहले स्वच्छता सुनिश्चित करना चाहिए। एयरपोर्ट डिस्पेंसरी के डाॅक्टर की राय ली जाना चाहिए थी। आयोग ने कहा कि एयर कनाडा ने न्यायसंगत व्यवहार नहीं किया। सामाजिक मानकों और लक्ष्यों के विपरीत काम किया।एयर कनाडा द्वारा शिकायतकर्ता को विमान से उतारना मानवाधिकार और बाल अधिकार उल्लंघन था। इसके साथ ही सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार भी शामिल था।