
100 Kg og Pan masala seized by Chennai Police
चेन्नई.
तमिलनाडु में पान मसाला, तंबाकू की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद चेन्नई में ना केवल बिक्री हो रही है बल्कि धड़ल्ले से दूसरे राज्यों से प्रतिबंधित उत्पाद चेन्नई और राज्य के दूसरे इलाकों में पहुंच रहा है। इसी कड़ी में चेन्नई पुलिस को अवैध तरीके से कर्नाटक से चेन्नई प्रतिबंधित उत्पाद की ढुलाई उजागर करने में कामयाबी मिली है।
पूंदमल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उत्पाद बेंगलुरु से चेन्नई लाया जा रहा है। पारीवारी जंक्शन के निकट वाहन जांच के दौरान पुलिस को एक ऑमनी बस पर संदेह हुआ और रोककर जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने बस से तीन बंडल बरामद किए जिसमें पान-मसाला और गुटखा भरा हुआ था। जब्त किए गए पान-मसाला का वजन 100 किलो है।
यात्रियों को ढोने वाले वाले बस से पान-मसाला और गुटखा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में कुण्ड्रात्तूर निवासी रविचंद्रन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आरोपी व संपूर्ण जब्त कर लिया है।
Published on:
22 Feb 2021 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
