
15.6 kg heroin worth Rs 100 crore at Chennai airport, two Arrested
चेन्नई.
चेन्नई के अण्णा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.6 किलो नशीली दवा हेरोइन (ड्रग्स) बरामद की है। अधिकारियों द्वारा जब्त की गई ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 100 करोड़ रुपए बताई गई है। इस मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों शख्स तंजानिया के नागरिक डेबोरा एलिया (46) और फेलिक्स ओबाडिया (45) है, सीमा शुल्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों कतर एयरवेज के विमान संख्या 528 से जॉहन्सबर्ग से दोहा होते हुए चेन्नई पहुंचे थे। फिलहाल, दोनों से पूछताछ जारी है।
ड्रग्स की गुप्त सूचना मिली थी
चेन्नई एयरपोर्ट के सीमा शुल्क आयुक्त राजन चौधरी ने बताया कि ड्रग्स का धंधा बढने पर सीमा शुल्क अधिकारी हर चीज पर कड़ी नजर रखे हैं। विदेश से आने वाली हर चीज की कई बार तलाशी और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अफ्रीकन देशों से नशीली दवाई भारत तस्करी की जा रही है। इसके बाद अलर्ट मोड पर आ गया। शुक्रवार को तंजानिया के दोनों नागरिक दम्पती डेबोरा एलिया और फेलिक्स ओबाडिया चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। संदेह होने पर दोनों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने किसी सवाल का जवाब घूमा-फिरा कर दिया।
ट्रॉली बैग के नीचे छिपाए थे ड्रग्स
दोनों शातिर बड़ी चालाकी से अधिकारियों की चकमा देकर अपने मंसूबों में कामयाब होना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों की सतर्कता के चलते दोनों को शक के आधार पर उनके सामान की तलाशी ली गई। दोनों दो-दो ट्रौली बैग लेकर आए थे, लेकिन बैग के नीचले वाले जगह पर प्लास्टिक से पैक किया गया था। एक ट्रौली बैग में पांच प्लास्टिक पैकेट रखे हुए थे जिसमें पाउडर भरा था। चेन्नई एयरपोर्ट के कमिश्नर ऑफ कस्टम ने बताया कि जब इस जब्त सामग्री की जांच की गई तो पता चला कि यह मादक पदार्थ हेरोइन है। उन्होंने बताया कि मार्केट में इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए हो सकती है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इलाज के लिए भारत आए थे दोनो
पूछताछ में पता चला कि डेबोरा एलिया इलाज के लिए अपने अटेंडर फेलिक्स ओबाडिया के भारत आता था। उसका इलाज बेंगलूरू के सुपर स्पेशल्टी हॉस्पिटल में चल रहा है। अस्पताल से संचार के आधार पर दोनों को विजा मिला था लेकिन बेंगलूरु के लिए डायरेक्ट फ्लाइट नहीं होने के कारण दोनों चेन्नई आए।
Published on:
07 May 2021 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
