1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सकारात्मक सोच के आधार पर हो सकता है सुनहरे भविष्य का निर्माण

श्री चंद्रप्रभु जैन कॉलेज का 18वां स्नातक दिवस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ashok Singh Rajpurohit

•

Updated: 23 Sep 2018, 6:31 PM IST

18th Graduation Day of Shri Chandraprabhu Jain College

सकारात्मक सोच के आधार पर हो सकता है सुनहरे भविष्य का निर्माण

चेन्नई. मिंजूर स्थित श्री चंद्रप्रभु जैन कॉलेज में शनिवार को १८वां स्नातक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोन्मणियम सुंदरनार विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. के. भास्कर थे। कॉलेज के सचिव ललित कुमार ओ जैन ने स्नातक दिवस की उद्घोषणा करते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया और छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कॉलेज के प्राचार्य मेजर डॉ. वेंकट रमणन ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया व कॉलेज की वार्षिक रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि कॉलेज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। कॉलेज में महिला शिक्षा पर छूट, स्वच्छ पीने का पानी-स्वच्छ वातावरण जैसी गतिविधियों के अलावा आधुनिक पुस्तकालय, डिजिटल कंप्यूटर लैब आदि हैं। कॉलेज में समय-समय पर खेल-कूद की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं जिनमें वॉलीबॉल तथा खो-खो प्रतियोगिताएं मुख्य हैं। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक तथा ऊंची सोच के आधार पर सुनहरे भविष्य का निर्माण हो सकता है। इसके साथ ही सीखने की जिज्ञासा के साथ शिक्षा को अनवरत बढाते रहिए। उन्होंने कहा कि विकास के लिए भाषा की भी अहम भूमिका होती है। साथ ही उन्होंने आर्थिक टेक्नोलॉजी, सोशल व रिसर्च पर भी बल दिया। कॉलेज में समय-समय पर खेल-कूद की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं जिनमें वॉलीबॉल तथा खो-खो प्रतियोगिताएं मुख्य हैं।

मुख्य अतिथि का विशेष स्वागत कॉलेज के अध्यक्ष विनयचंद द्वारा माला और कॉलेज प्रबंधन के सदस्य जितेंद्र द्वार शॉल ओढाकर किया गया।इ इस अवसर पर कॉलेज के सलाहकार डॉ. अमरचंद भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मद्रास विश्वविद्यालय की टॉपर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एस. उषा (प्लांट बायोलॉजी व प्लांट टेक्नोलॉजी की छात्रा) तथा तीसरा व पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले कॉलेज के विद्यार्थियों को उपाधि एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों को भी स्नातक की उपाधि प्रदान की गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु