7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 682 नए मामले

869 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई

less than 1 minute read
Google source verification
तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 682 नए मामले

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 682 नए मामले

चेन्नई.

राज्य में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 682 नए मामले सामने आए। इसके अलावा 869 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। नए मामलों के साथ ही अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 8,26,943 हो गई है। नए मामलों में 2 ऐसे हैं जो अन्य राज्यों से यहां आए हुए हैं। सरकार जांच पर भी अधिक से अधिक ध्यान दे रही है। आरटी पीसीआर द्वारा पिछले चौबीस घंटों में 60,314 सैम्पल एवं 60,024 व्यक्तियों की जांच की गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6971 है। तमिलनाडु में अब तक 8,07,744 लोगों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना संक्रमण से और 6 लोगों की मौत हुई जिसके बाद अबतक मरने वालों की संख्या 12,228 हो गई है। यूके से आए 2146 लोगों की पहचान कर उनकी जांच की गई है। इनमें से 24 पोजिटिव पाए गए हैं।

चेन्नई में 201 नए मामले

चेन्नई में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 201 नए मामले सामने आए। यहां अब कुल संक्रमितों की संख्या 227975 हो गई है। 247 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इस प्रकार 221820 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से और तीन लोगों की मौत हुई। चेन्नई में सक्रिय मामलों की संख्या 2107 है।