19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Tamil Nadu / Chennai / कोटूरपुरम दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने अपराधियों पर कार्रवाई तेज की

कोटूरपुरम दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने अपराधियों पर कार्रवाई तेज की

Kotturpuram Police
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 24 Mar 2025, 6:57 PM IST

Kotturpuram Police

चेन्नई. ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने 16 मार्च को कोट्टूरपुरम में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद महानगर में हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इस घटना में दो कुख्यात अपराधियों- अरुण कुमार (25) और उनके सहयोगी पडपै सुरेश (25) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के तुरंत बाद मुख्य आरोपी 'सुक्कू कापी सुरेश (26) सहित 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर बढ़ती सार्वजनिक चिंता और राजनीतिक दबाव के बाद चेन्नई पुलिस आयुक्त ए. अरुण ने अधिकारियों को फरार हिस्ट्रीशीटरों को पकडऩे के प्रयास तेज करने का निर्देश दिया है। अन्नाद्रमुक और भाजपा ने सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार पर बढ़ते आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में विफलता का आरोप लगाया है। चल रही कार्रवाई के बावजूद महानगर के पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि कई हत्याओं में शामिल हिस्ट्रीशीटरों की संख्या में वृद्धि हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इन व्यक्तियों को ट्रैक करने और गिरफ्तार करने के लिए अधिक व्यापक रणनीति अपनाई जा रही है।

ए-प्लस श्रेणी के उपद्रवियों की पहचान

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि असामाजिक तत्वों की एक नई सूची तैयार की गई है, जिसमें विशेष रूप से उन लोगों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिन्हें "ए-प्लस" श्रेणी के उपद्रवियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है- जो दो से अधिक हत्याओं में शामिल हैं। चेन्नई में पहचाने गए 60 ए-प्लस उपद्रवियों में से 33 उत्तरी चेन्नई के हैं। विशेष रूप से वाशरमैनपेट पुलिस क्षेत्र में 20, जबकि पूूलीयांतोप में 12 और फ्लावर बाजार पुलिस क्षेत्र एक को के सूचीबद्ध किया गया है। कार्रवाई तेज होने के साथ ही कई अपराधी भूमिगत हो गए हैं। इनमें के. आर्मस्ट्रांग मामले का मुख्य आरोपी संभव सेंथिल भी शामिल है, जो 5 जुलाई से फरार है। वाशरमैनपेट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ए-प्लस हिस्ट्रीशीटर सेंथिल कई हत्या के मामलों में वांछित है। उसके साथी कृष्ण कुमार और अप्पू भी फरार हैं। चेन्नई पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उनके पास सेंथिल के ठिकाने के बारे में विश्वसनीय सुराग हैं और उन्हें जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का भरोसा है।

इनका कहना है
उत्तरी चेन्नई के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हम असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपना अभियान नहीं रोकेंगे। कार्रवाई जारी रहेगी। आयुक्त ए. अरुण ने कानून और व्यवस्था बहाल करने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई है और उपद्रव को रोकने के लिए निरंतर प्रयास करने का वादा किया है।