
रोजडे के माध्यम से अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश ने दिया जागरूकता संदेश
चेन्नई. अपोलो कैंसर इंस्टीट्यूट में शनिवार को रोजडे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों तक यह संदेश पहुंचाना था कि कैंसर का इलाज संभव है। इस अवसर पर अस्पताल पहुंचकर अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश ने कैंसर रोगियों को गुलाब का फूल भेंट किया। गौरतलब है कि रोजडे का आयोजन कैंसर पीडि़तों को अपना जीवन जीवंत बनाए रखने के लिए किया जाता है। अस्पताल पहुंचकर अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश ने कैंसर रोगियों को गुलाब का फूल भेंट किया।
रोज डे के जरिए कैंसर जागरूकता
चेन्नई. कैंसर एलिवेशन फाउंडेशन के पैटरशन कैंसर सेंटर की ओर से रोज डे मनाया गया। इस दौरान कैंसर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो लोग कैंसर पर विजय पाए हैं उन्हें कैंसर एम्बेसडर कहा जाता है। इस मौके पर सेंटर के प्रबंध निदेशक डा.एस.विजयराघवनन ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पोनराज वेल्लैसामी थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर रोगियों को आत्मविश्वास से भरना था। ऐसा कैंसर पर विजय प्राप्त कर ही किया जा सकता है। रोगियों को बताया गया कि इस रोग का इलाज किया जा सकता है।
इस मौके पर उपहार वितरित किए गए। सभी ने अपने अनुभव बांटे। इस दौरान मदन बाब, डा.पी.धनशेखर, के.गुरुमूर्ति तथा सत्या राव भी उपस्थित थे।
450 जरूरतमंद मरीजों को बांटे कृत्रिम अंग
चेन्नई. आदिनाथ जैन ट्रस्ट द्वारा चूलै स्थित आदिनाथ जैन सेवा केंद्र में विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। श्ििवर में करीब ४५० जरूरतमंद मरीजों को कृत्रिम उपकरण प्रदान किए गए जिनमें व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल, आर्टिफिशियल लिंब, हियरिंग ऐड, वाकिंग स्टिक आदि कृत्रिम अंग शामिल हैं। कार्यक्रम में दिनेश कोठारी, सुरेश कोठारी, धर्मीचंद व मीना कोचर बतौर अतिथि उपस्थित थे। श्री ढंढार जैन नवयुवक मंडल कार्यक्रम का सहयोगी था जबकि कृत्रिम अंग वितरण के सहयोगी अशोक कुमार मोहनलाल कोठारी थे। ट्रस्ट के मोहन जैन ने अहिंसा के प्रति जागरूक करते हुए मांसाहार के नुकसान के बारे अवगत कराया। संचालन मनोज जैन ने किया।
Updated on:
23 Sep 2018, 6:02 PM IST
Published on:
23 Sep 2018, 6:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.