13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केन्द्रीय विद्यालय आईलैंड ग्राउंड में बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया हिन्दी दिवस

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा केन्द्रीय विद्यालय आईलैंड ग्राउंड में हिन्दी माह समारोह मनाया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए च्च्देश के आर्थिक...

2 min read
Google source verification
Bank of India celebrated Hindi Day

Bank of India celebrated Hindi Day

चेन्नई।बैंक ऑफ इंडिया द्वारा केन्द्रीय विद्यालय आईलैंड ग्राउंड में हिन्दी माह समारोह मनाया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए च्च्देश के आर्थिक उन्नति में सरकारी बैंकों का योगदानज्ज् विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह प्रार्थना के साथ शुरू किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीओआई चेन्नई अंचल के प्रबन्धक के.वी. प्रकाश थे। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ज्योति ने मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अधिकारियों का सम्मान किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते उन्होंने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा हिन्दी हमारे देश की राजभाषा है। हम सभी को हिन्दी में अधिक से अधिक काम करना चाहिए। के वी प्रकाश ने कहा कि हिन्दी दिवस मनाने का उद्देश्य पूरे देश में हिन्दी को बढ़ावा देना है। हिन्दी संघ की राजभाषा है और भारत में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा बोली जाती है।

हिन्दी में काम करना हमारा संवैधानिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि बीओआई भारत सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन के बीच पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर है। बच्चों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करने का मूलमंत्र भी दिया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में अब महिलाएं शीर्ष पदों पर आसीन हैं। बैंक में शीर्ष पदों को सुशोभित करने वाली महिलाओं का उन्होंने जिक्र भी किया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रतिभागियों अभिषेक शर्मा, अभिषेक कुमार पाण्डेय, सैन विश्वास, कनिष्का एवं विदिशा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और दो सांत्वना पुरस्कार और प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए गए। अन्य प्रतिभागियों को भी सहभागिता पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए।

पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किए गए। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ज्योति, हिन्दी प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय, पुस्तकालय प्रभारी एपी सुदर्शन का बीओआई द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबन्धक एस स्वामीनाथन, विपणन प्रबंधक, विद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी एपी सुदर्शन और अन्य स्टाफ भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बैंक के राजभाषा अधिकारी बृजनन्द विश्वकर्मा द्वारा दिया गया।