4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व आईपीएस अन्नामलै को मिली तमिलनाडु भाजपा की कमान

- जेपी नड्डा ने की घोषणा

less than 1 minute read
Google source verification
BJP names ex-IPS officer Annamalai as its Tamil Nadu unit chief

BJP names ex-IPS officer Annamalai as its Tamil Nadu unit chief

चेन्नई.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलै को तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले अन्नामलै ने पिछले साल अगस्त महीने में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वह केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए एल. मुरुगन का स्थान लेंगे। मुरुगन को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के साथ ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने के. अन्नामलै को तमिलनाडु का अध्यक्ष नियुक्ति किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पिछल दिनों संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अन्नामलै को करूर जिले की अरावक्कुरिची विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। हालांकि उन्हें द्रविड़ मुनेत्र कषगम के उम्मीदवार मोंजानुर एलांगो ने 24,000 से अधिक मतों से पराजित किया था।

कर्नाटक में नौ वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करने के बाद अन्नामलै ने 2019 में पुलिस सेवा से त्याग पत्र दे दिया था। उस वक्त वह बेंगलुरू (दक्षिण) के पुलिस उपायुक्त थे। तमिलनाडु के करूर में जन्मे 2011 बैच के इस पूर्व आईपीएस अधिकारी के कर्नाटक के उडुपी जिले के कारकला के सहायक पुलिस अधीक्षक और उडुपी व चिकमंगलूर के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यकाल को याद किया जाता है।