
राज्य के लोक उपक्रम कर्मचारियों को 403 करोड़ का बोनस
चेन्नई. सरकारी कर्मचारियों व शिक्षकों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के अगले दिन गुरुवार को राज्य सरकार ने लोक उपक्रम के करीब तीन लाख कर्मचारियों को खुश कर दिया। सरकार ने इन कर्मचारियों को 20 प्रतिशत दिवाली बोनस देने की घोषणा की है।बोनस को लेकर जारी आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है कि सभी सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में काम करने वाले 'सी' और 'डी' श्रेणी के श्रमिकों और कर्मचारियों को 20 प्रतिशत तक बोनस दिया जाएगा। तमिलनाडु को भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मजदूरों की अहम भूमिका है। उनके प्रयासों के कारण तमिलनाडु ने न केवल उल्लेखनीय आर्थिक विकास हासिल किया है बल्कि महत्वपूर्ण विदेशी निवेश भी आकर्षित किया है। इसलिए, मुख्यमंत्री स्टालिन ने विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत श्रमिकों को प्रोत्साहन देने के लिए बोनस देने का आदेश दिया है। विभिन्न सहकारी संगठनों एवं संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए बोनस आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
सरकार ने बीस प्रतिशत बोनस में कंपनियों के आवंटन योग्य अधिशेष को ध्यान में रखते हुए 8.33 प्रतिशत बोनस और 11.67 प्रतिशत अनुग्रह राशि को शामिल करते हुए कुल 20 प्रतिशत बोनस देने का निर्णय किया है। इस घोषणा के तहत तमिलनाडु पावर जेनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन, तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन व तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति निगम में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस दिया जाएगा।अधिकतम 16,800 रुपए
- कृषि क्षेत्र में काम करने वाले पीएसयू के कर्मचारी
- तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड और चेन्नई वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड में कार्यरत 'सी' और 'डी' श्रेणी के कर्मचारी- तमिलनाडु पेयजल आपूर्ति व ड्रेनेज के 'सी' और 'डी' श्रेणी के कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस
- तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति निगम में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को 3,000 की अनुग्रह राशि
- बोनस के पात्र स्थाई कर्मचारियों को न्यूनतम 8,400 और अधिकतम 16,800 रुपए मिलेंगे- 2 लाख 83 हजार 787 श्रमिकों को मिलेगा बोनस
- कुल बोनस राशि 402 करोड़ 97 लाख
Published on:
26 Oct 2023 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
