30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank Robbery : सेंधमारी कर बैंक लॉकर से उड़ाए लाखों के जेवर

मईलापुर स्थित बैंक में चोरी की वारदात 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 18 Jan 2017, 9:03 PM IST

loot inn home

loot inn home

चेन्नई.
मईलापुर के आरके मट्ट रोड स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक में सेंधमारी कर लाखों रुपए के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात मंगलवार रात हुई। बुधवार सुबह चोरी होने का पता चला जब कर्मचारी बैंक पहुंचे। पुलिस ने बताया कि चोरों ने कैश लॉकर तोडऩे का प्रयास किया लेकिन वे विफल रहे।

दो लोग गैस कटर लेकर बैंक के अंदर घुस गए और ग्राहकों के लॉकर तोड़कर करीब 200 सवरन से अधिक गहने लेकर फरार हो गए। हालांकि चांदी के आभूषण चोरी होने की बात कही जा रही है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार, दो लोगों ने बैंक में सेंधमारी की। बैंक के पीछे स्कूल है। वे दोनों स्कूल ग्राउंड की कम्पांउड वॉल फांदकर बैंक परिसर में घुस गए। उसके बाद दोनों ने अपने साथ लाए गैस कटर की मदद से खिड़की को काटकर बैंक में प्रवेश किया। उसके बाद उन्होंने ग्राहकों के दो लॉकरों को गैस कटर की मदद से काटकर तोड़ दिया उसमें रखे 200 से अधिक सोने के गहने निकाल लिए।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस
उसके बाद दोनों ने कैश लॉकर तोडऩे का प्रयास किया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। बैंक कर्मचारियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों को बुलाया गया। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि बैंक के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। सीसीटीवी फुटेज भी धुंधली है और बैंक में अलार्म भी नहीं था। मईलापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।