6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमिलनाडु के खिलाफ साजिश कर रहे हैं केंद्र व कर्नाटक सरकार: वासन

तमिल मनिला कांग्रेस के अध्यक्ष जी.के. वासन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार
2 min read
Google source verification
Center, Karnataka Government, Tamil Nadu, G.K. Vasan, Chennai


तिरुचि. तमिल मनिला कांग्रेस के अध्यक्ष जी.के. वासन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार दोनों ही कावेरी मुद्दे पर तमिलनाडु के खिलाफ साजिश रच रही हंै। तेन्नुर उझवर सेंथै मैदान में पार्टी सदस्यों और किसान संघ के लोगों की भूख हड़ताल का नेतृत्व करने के बाद संवाददाताओं बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र और कर्नाटक सरकारें आपस में गुप्त गठबंधन कर तमिलानाडु के लोगों के साथ धोखा देने का काम कर रही हंै। उन्होंने कहा कि दोनों ही सरकारों का यह काम निंदनीय है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद केंद्र द्वारा सीएमबी का गठन नहीं किया जाना सीधे तौर पर कानून को चुनौती देना है। इस दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का आदेश होने के बावजूद तमिलनाडु सरकार केंद्र पर कोई भी दबाव बना पाने में असफल रही है। कर्नाटक निवासी एम.के. सुरप्पा को अण्णा विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किए जाने पर बोलते हुए वासन ने कहा नियुक्ति के लिए यह सही समय नहीं था।

पेड़ से टकराई ऑटो, तीन की मौत
कडलूर. जिले के वेप्पुर गांव के पास शुक्रवार को सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से ऑटो टकराने की घटना में उसमें सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान जीवा, अमुधन और तमिझरसानंद के तौर पर की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू किया।

इस दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का आदेश होने के बावजूद तमिलनाडु सरकार केंद्र पर कोई भी दबाव बना पाने में असफल रही है। कर्नाटक निवासी एम.के. सुरप्पा को अण्णा विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किए जाने पर बोलते हुए वासन ने कहा नियुक्ति के लिए यह सही समय नहीं था।