
अंतरिक्ष जगत में भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया।

इस मौके पर चेन्नई में स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालयों में मिशन चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई गई।

चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के बाद यहां जश्न का माहौल रहा।

इस महत्वपूर्ण सॉफ्ट लैंडिंग ने लाखों उत्साही दर्शकों को आकर्षित किया, जिन्होंने एक दूसरे को बधाई देते हुए खुशी मनाई।

लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और आतिशबाजी करने के साथ साथ मिठाई बांटी।