
Chennai food bank of RYA Madras Metro will feed the needy
चेन्नई।राजस्थान यूथ एसोसिएशन (आरवाइए) मद्रास मेट्रो द्वारा छब्बीस साल पहले शुरू किया गया चेन्नई फूड बैंक अभी तक 3.5 करोड़ से अधिक भोजन वितरित कर चुका है। इस फूड बैंक का उद्देश्य दुनिया को भूखमुक्त बनाना है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरवाइए मद्रास मेट्रो के चेयरमैन व मैनेजिंग ट्रस्टी सुधीर कांकरिया, संस्थापक अध्यक्ष सुधीर बिंजानी, चेन्नई फूड बैंक के संस्थापक जी.डी. रांका, आरवाइए के परियोजना चेयरमैन गौतम बोथरा, आरवाइए मद्रास मेट्रो ट्रस्ट के सचिव संदीप मेहता, कार्यक्रम संयोजक नवीन अग्रवाल ट्रस्ट सलाहकार रविकांत चौधरी एवं इंफिनिटिज्म के निदेशक ए.एस. गोपाल ने फंड रेजिंग प्रोग्राम का विवरण पेश किया। इस अवसर पर सुधार कांकरिया ने कहा कि चेन्नई फूड बैंक पिछले 25 सालों से जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है।
उन्होंने अपनी योजना बताते हुए कहा कि 26वे साल में प्रवेश करने के साथ वे फंड रेजिंग परियोजना के माध्यम से 1111111 जरूरतमं लोगों में भोजना बांटना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि फंड रेङ्क्षजग का यह कार्यक्रम मद्रास विश्वविद्यालय में शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा।
कैब चालक की हत्या
जिले के पुदुर में मंगलवार सुबह अज्ञात गैंग ने एक कैब चालक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान काडाचनंडाल निवासी के. अलगुराजा (२७) के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि अलगुराजा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें लगी थी। आरोपियों ने युवक की उंगुलियां काटने की भी कोशिश की थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गैंग के सदस्यों ने युवक का पीछा किया और रोक कर उस पर हमला कर हत्या कर दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी फरार हो गए। हत्या के पीछे के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर हत्या के कारण का पता चलाने में जुटी है।
Published on:
30 Mar 2019 12:09 am
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
