
chennai news in hindi: आइआइटी मद्रास के सहायक प्रोफेसर का शव बंद कमरे में मिला
चेन्नई. आइआइटी मद्रास IITmadras के सहायक प्रोफेसर श्रीराम (58) का शव सोमवार सुबह अडयार Adyar के गांधी नगर स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट के उनके फ्लैट में मिला। बदबू आने से पड़ोसियों की शिकायत के बाद मामला प्रकाश में आया। शव सड़ चुका था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीराम अकेले रहते थे और अविवाहित थे। उनके रिश्तेदार विदेश में रहते हैं। अपार्टमेंट के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। साथ ही इसकी सूचना विदेश में रहने वाले उनके रिश्तेदारों को दे दी गई। पुलिस के अनुसार फिलहाल शव को मर्चरी में रखा गया है और उनके रिश्तेदारों के आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
सोमवार सुबह फ्लैट से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने दरवाजा पीटा लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोडक़र अंदर प्रवेश किया। श्रीराम मृतावस्था में पड़ा था। हालांकि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले।
Published on:
23 Jul 2019 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
