30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Free Items for all: निशुल्क साड़ी, धोती और साइकिल वितरण योजना शुरू

किसानों की आत्महत्या के मामलों पर हुई चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 4 Jan 2017, 8:34 PM IST

TN CM

TN CM

चेन्नई.
मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय के कैबिनेट हाल में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य में सूखे के कारण किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्या पर चर्चा हुई। साथ ही राहत पैकेज एवं अन्य विभिन्न मामलों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में राज्य सरकार के मंत्री, मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन, सरकार की सलाहकार शीला बालकृष्णन समेत अन्य उच्चाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक
इसी बीच मुख्यमंत्री ने पोंगल को ध्यान में रखते हुए वार्षिक निशुल्क साड़ी, धोती एवं साइकिल वितरण योजना की शुरुआत की। सरकार निशुल्क साइकिलें वितरित योजना के तहत 11वीं कक्षा के करीब 6,19,282 विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिलों का वितरण करेगी। यह इस शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थियों के लिए होगा। इस पर 244.96 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सात विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की।
इसी प्रकार पोंगल के उपलक्ष्य में 1,62,42,717 साडिय़ों एवं 1,62,24,223 धोतियों का वितरण किया जाएगा। इस पर 486.36 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। मुख्यमंत्री ने सात महिलाओं को साड़ी प्रदान कर योजना की शुरुआत की।
गौरतलब है कि 14 जनवरी को फसल कटाई के पर्व पोंगल के आगमन के चलते मंगलवार को मुख्यमंत्री ने एक गिफ्ट पैक की घोषणा की थी। इस पैक में एक किलोग्राम कच्चा चावल एवं चीनी होगी। इस सामग्री का वितरण राज्य भर में पोंगल से पहले राशन की दुकानों के माध्यम से कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंत्रियों एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की विशेष टीम की भी घोषणा की गई थी जो सूखे की स्थिति का अध्ययन करेगी।

यह टीम जिलों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट 10 जनवरी को सरकार को देगी। सरकार ने सूखे की स्थिति और फसल के कारण किसानों के आत्महत्या के मामले सामने आने के बाद इस उच्च स्तरीय टीम के गठन का फैसला किया है। इससे पहले विपक्ष ने सरकार से राज्य को सूखा प्रभावित घोषित कर केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता मांगने का आग्रह किया था।