18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Tamil Nadu / Chennai / कांग्रेस 10 पर खुश, द्रमुक के खाते 21 सीटें

कांग्रेस 10 पर खुश, द्रमुक के खाते 21 सीटें

2019 के फॉर्मूले पर सीट समझौता किया पूरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Santosh Tiwari

•

Updated: 9 Mar 2024, 9:50 PM IST

कांग्रेस 10 पर खुश, द्रमुक के खाते 21 सीटें

कांग्रेस 10 पर खुश, द्रमुक के खाते 21 सीटें,कांग्रेस 10 पर खुश, द्रमुक के खाते 21 सीटें,कांग्रेस 10 पर खुश, द्रमुक के खाते 21 सीटें

चेन्नई. सत्तारूढ़ द्रमुक की अगुवाई वाले गठबंधन में सीट समझौता लगभग तय हो गया है। शनिवार सुबह कमल हासन को राज्यसभा की एक सीट आवंटित करने के बाद शाम को जरा नाराज चल रही कांग्रेस को भी मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने खुश कर दिया। कांग्रेस को पुदुचेरी की एकमात्र सीट सहित कुल दस सीटें आवंटित हुई हैं। इस तरह द्रमुक के पास अब 21 सीटें हैं। टीवीके और मनिदनेय मक्कल कच्ची समेत अन्य दलों को भी द्रमुक से सीट की उम्मीद है। अगर उनको सीट आवंटित की भी जाती है तो वे उगते सूरज के प्रतीक पर ही चुनाव लड़ेंगे।

आम चुनाव को लेकर द्रमुक गठबंधन में सीट समझौते को लेकर वार्ता पिछले महीने शुरू हुई थी जो अब पूरी हो गई। छह और सात सीटों की पेशकश के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं केसी वेणुगोपाल और अजॉय कुमार ने तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथागई ने द्रमुक अध्यक्ष और सीएम एमके स्टालिन से अण्णा अरिवालयम में भेंट की। दोनों नेताओं ने सीट समझौते पर दस्तखत किए जिसके तहत कांग्रेस, तमिलनाडु में नौ और पुदुचेरी में एक सीट पर प्रत्याशी उतारेगी।

सभी सीटें जीतेंगे

सीट समझौते की घोषणा करते हुए पत्रकारों से वार्ता में केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमें द्रमुक के साथ अपने गठबंधन की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। सीएम स्टालिन के नेतृत्व में द्रमुक सरकार देश की विभाजनकारी ताकतों और केंद्र सरकार के संघीय ढांचा विरोधी रवैये के खिलाफ लड़ रही है। हम सभी जानते हैं कि केंद्र सरकार किस तरह विपक्षी राज्यों पर हमला कर रही है। हर दिन भाजपा तमिलनाडु के गौरव पर हमला करने की कोशिश करती है। हमारा भाजपा की विभाजनकारी, जनविरोधी राजनीति से साथ में लड़ना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यकीन से कहा कि हम सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

21 सीटें द्रमुक के पास

सहयोगी दलों को सीटें देने के बाद द्रमुक के पास अब 21 सीटें हैं। द्रमुक ने कांग्रेस को नौ, वामदलों-वीसीके को 2-2, एमडीएमके, आइयूएमएल और केएमडीके को एक-एक सीट दी है। एमडीएमके अपने चुनाव चिन्ह पर तो शेष दोनों पार्टियां उगते सूरज के प्रतीक पर चुनाव लड़ेंगी।