1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही महिलाएं

सात सौ छात्राओं को मिली डिग्रियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ashok Singh Rajpurohit

•

Updated: 23 Sep 2018, 6:17 PM IST

CTTE College Convocation

हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही महिलाएं

सीटीटीई महाविद्यालय का दीक्षांत समारोह

चेन्नई. परिवार एवं समाज में महिलाओं की अहम भूमिका मानते हुए प्रधानमंत्री के पूर्व आर्थिक सलाहकार एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. एस. नारायण ने कहा महिलाएं मौजूदा दौर में परिवार एवं ंसमाज की एकता के लिए काम करें। महिलाओं ने आज हर क्षेत्र में सफलता का शिखर छुआ है। वे अपने दम पर कामयाबी की सीढिय़ां चढ़ सकती हैं। वे तेनाम्पेट स्थित कामराज अरंगम में पेरम्बूर स्थित सीटीटीई कॉलेज के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा महिला ही परिवार की धुरी होती है।
उनका यदि उचित एवं सही समय पर साथ मिल जाए तो परिवार, समाज एवं देश तरक्की के पायदान पर सरलता से पहुंच सकता है। इस मौके पर उन्होंने पहली महिला आईएएस अधिकारी की तारीफ की जिनके प्रयासों एवं स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से केरल में आई बाढ़ के दौरान प्रभावितों को पर्याप्त मदद दिलाई जा सकी। डॉ. एस. नारायण ने कहा महिलाएं मौजूदा दौर में परिवार एवं ंसमाज की एकता के लिए काम करें। महिलाओं ने आज हर क्षेत्र में सफलता का शिखर छुआ है। वे अपने दम पर कामयाबी की सीढिय़ां चढ़ सकती हैं। महिला ही परिवार की धुरी होती है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय स्तर पर टॉप-10 रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को याद दिलाया गया कि वे अब शैक्षणिक योग्यता अर्जित कर चुके हैं। अब वास्तविक दुनिया में कदम रखेंगे तथा चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे। तीस साल पहले कॉलेज संस्थापक एलिजाबेथ थॉमस ने जो सपना देखा था वह धीरे-धीरे फलीभूत होता दिख रहा है। इस अवसर पर सात सौ विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई। कॉलेज के प्रबंध न्यासी एवं कोरस्पोन्डेन्ट सेवानिवृत्त आईएएस एल. पलमलै भी मौजूद थे। प्राचार्य डॉ. हनीफा घोस ने स्वागत भाषण दिया एवं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु