11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cuddalore Accident : TN में नवविवाहिता और छह किशोरियों की डूबने से मौत

Cuddalore Accident : पांच मौतें एक ही परिवार से - एक के बाद सब फंसती चली गईं

2 min read
Google source verification
Drown in River

नदी में डूबा

Cuddalore Accident :

TN के कडलूर शहर से कुछ दूरी पर स्थित केडिलम नदी पर बने बैराज में रविवार दोपहर नहाने गईं छह किशोरियों समेत सात युवतियों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में नवविवाहिता भी शामिल है। पांच मौतें एक ही परिवार से हुई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कडलूर जिले के पनरुटी खंड अरुंगुनम के ए. कुचिपालयम में केडिलम नदी बहती है। जलस्रोत के विकास के मद्देनजर दो साल पहले यहां छोटा बैराज बनाया गया था। सही अनुरक्षण के अभाव में बैराज वाले इलाके की नदी में कीचड़ ज्यादा है।


दोपहर को हुआ हादसा
इस बीच दोपहर करीब साढ़े बारह बजे स्थानीय कुचिपालयम गांव के मोहन की बेटी नवनीतम (२०), मोहन के बेटे कुणाल की पत्नी प्रिया (19) बैराज पर नहाने निकलीं। वे अपने साथ उनके घर आईं कुरिंजपाडि के राजकुमार की बेटियों प्रियदर्शिनी (13) और काव्या (11) को भी लेकर गईं। बैराज पर नहाते वक्त इनमें से एक का पैर कीचड़ में फंस गया और वह डूबने लगी। उसकी मदद की पुकार सुनकर बचाने की कोशिश में चारों फंसती चली गईं। इन सबको बचाने की कोशिश में बैराज पर मौजूद मुथुरामन की बेटी सुमाता (16), अमरनाथ की बेटी मोनिका (16) और शंकर की बेटी सांगवी (15) भी उनको बचान दौड़ी और उनके साथ भी अनहोनी हुई।


आस-पास के लोग जुटे
सात युवतियों के नदी में फंसने की खबर गांव में आग की तरह फैली। दमकल विभाग को सूचना देने से पहले ग्रामीण वहां पहुंचे। वे कीचड़ वाले इलाके में गए सावधानी से एक-एक कर सभी सातों को बाहर निकाला। तत्काल इनको कडलूर जिला मुख्यालय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद इनको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में पीडि़त परिवार और मित्रों का हुजूम उमड़ गया था जो रोते-बिलखते नजर आए। शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


एक ही गांव से पांच मौतें
मृतकों में एक ही गांव की चार किशोरियों सहित पांच युवतियां शामिल थी। सभी रिश्तेदार बताए गए है। इनमें से उल्लेखनीय है कि प्रिया का एक माह पूर्व ही प्रेम विवाह हुआ था। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्टालिन ने पीडि़त परिवार को हिम्मत बंधाते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से ५-५ लाख रुपए की वित्तीय मदद देने की घोषणा की है।