4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसे में साध्वीवृंद प्रियदर्शिता व सुदर्शिता का देवलोक गमन

मदुरै के समीप गुरुवार सुबह हुई सडक़ दुर्घटना मे खरतरगच्छ संघ की साध्वीवृंद प्रियदर्शिता व सुदर्शिता का देवलोकगमन हो गया जबकि साध्वी...

less than 1 minute read
Google source verification
Devaval Gaya of Sadhvivand Priyadarshita and Sudarshita in an accident

Devaval Gaya of Sadhvivand Priyadarshita and Sudarshita in an accident

मदुरै।मदुरै के समीप गुरुवार सुबह हुई सडक़ दुर्घटना मे खरतरगच्छ संघ की साध्वीवृंद प्रियदर्शिता व सुदर्शिता का देवलोकगमन हो गया जबकि साध्वी सम्यकनिधि घायल रूप से हो गर्इं। उनके हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। दो और साध्वियों को मामूली चोटें आईं हैं। मदुरै में गुरुवार शाम दोनों साध्वियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

साध्वी मंजुलाश्री अन्य चार सहवर्तिनी साध्वीवृंद के साथ कन्याकुमारी की ओर विहार कर रही थी। इसी दौरान सुबह करीब पांच बजे एक ट्रक ने पीछे से उनके टक्कर मार दी। इससे दोनों साध्वियों का मौके पर ही निधन हो गया।

हादसे की खबर मिलते ही जैन समाज के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल साध्वियों को अस्पताल पहुंचाया तथा साध्वी प्रियदर्शिता व सुदर्शिता की पार्थिव देह को आराधना भवन लाया गया। दोपहर बाद तीन बजे तक चेन्नई, बेंगलूरु, ईरोड़, कोयम्बत्तूर सहित आसपास के शहरों से बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मदुरै पहुंच गए। आराधना भवन में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों सहित प्रवासियों ने अंतिम दर्शन किए।

शाम करीब चार बजे यहां से पालकी यात्रा निकली जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। पालकी यात्रा के दौरान सडक़ के दोनों ओर खड़े लोगों ने दर्शन किए। शाम को ततनेरी स्थित श्मशानघाट में जनमेदिनी की उपस्थिति व जयघोष के बीच उनकी अंत्येष्टि की गई। श्री मदुरै जैन संघ के दिनेश जैन ने बताया कि दोनों साध्वियों के सांसारिक परिजनों ने मुखाग्नि दी।