26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएमके कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

चेन्नई. राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके की बुधवार को हुई उच्चस्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ritesh Ranjan

•

Updated: 17 Oct 2018, 8:11 PM IST

Ahmed’s PIL.  s

डीएमके कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

चेन्नई. राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके की बुधवार को हुई उच्चस्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा हुई।
डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय अण्णा अरिवालयम में हुई इस बैठक में कमेटी सदस्यों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को जानने और जमीनी स्तर पर कार्य शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में स्टालिन ने कहा पार्टी की कार्यकारिणी ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर चर्चा की।डीएमके के सहयोगी दलों के साथ तालमेल को लेकर भी विमर्श हुआ।
उन्होंने कहा कि अगले चरण में उच्चस्तरीय कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ बैठक होगी और अंतिम रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में तैयार मसौदे को पार्टी की महापरिषद में पारित किया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में स्टालिन ने कहा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद एक कमेटी का गठन कर उस समय की मौजूदा स्थिति को देखते हुए चुनाव घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।