12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएमके को झटका, उप महासचिव सुब्बुलक्ष्मी जगदीशन ने पार्टी से दिया इस्तीफा

अपने इस्तीफे में कहा कि उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनके सभी अच्छे कामों के लिए सराहा गया।

less than 1 minute read
Google source verification
डीएमके को झटका, उप महासचिव सुब्बुलक्ष्मी जगदीशन ने पार्टी से दिया इस्तीफा

डीएमके को झटका, उप महासचिव सुब्बुलक्ष्मी जगदीशन ने पार्टी से दिया इस्तीफा

चेन्नई.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्बुलक्ष्मी जगदीशन और उप महासचिव ने मंगलवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राजनीति से संन्यास लेने की अपनी बहुत पुरानी इच्छा व्यक्त करते हुए जगदीशन ने अपने इस्तीफे में कहा कि उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनके सभी अच्छे कामों के लिए सराहा गया।

अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा, मुझे खुशी है कि अब हमारे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की उनके अच्छे कार्यों के लिए सराहना हो रही है। मैं लंबे समय के लिए राजनीति से संन्यास लेना चाहती थी। इसके लिए मैंने 29 अगस्त को पार्टी के पदनाम से अपना इस्तीफा भेजा था। सुब्बुलक्ष्मी जगदीशन 2004 से 2009 तक केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री भी थीं।

हालांकि वह चुनावी राजनीति में सक्रिय नहीं थीं क्योंकि उन्होंने डीएमके के उप महासचिवों में से एक के रूप में काम किया। 2021 के राज्य चुनाव में जगदीशन ने मोदक्कुरिची से विधायक के लिए चुनाव लड़ा, जहां वह भाजपा की सी सरस्वती से हार गई। जगदीशन का यह बड़ा फैसला पार्टी द्वारा अपने 15वें संगठनात्मक चुनावों की घोषणा करने और राज्य की जिला इकाइयों में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करने के एक दिन बाद आया है।