1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जहां श्रद्धा से सिर झुकता हो, उनके सामने सिर न उठाएं

उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि के आगमन पर तालेड़ा परिवार की ओर से गुरु दर्शन प्रवचन का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुदेव ने कहा जहां श्रद्धा...

2 min read
Google source verification
Do not lift the head in front of you, where the head bends with reverence

Do not lift the head in front of you, where the head bends with reverence

चेन्नई।उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि के आगमन पर तालेड़ा परिवार की ओर से गुरु दर्शन प्रवचन का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुदेव ने कहा जहां श्रद्धा से सिर झुकता हो, उनके सामने सिर नहीं उठाना चाहिए।

गुरु, माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। उनकी सलाह को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। उनकी सलाह के विपरीत लिए गए फैसले दुखदायी होते हैं। जब संत भी सत्ता संपत्ति के चक्कर में फंस जाते हंै तब उसके प्रत्यक्ष परिणाम ही नहीं, दूरगामी परिणाम भी गलत होते हैं।

उन्होंने बुजुर्गों को भी चेताया कि वे बच्चों की गलत बातें नहीं मानें, उनकी सही बात को सहजता से स्वीकार करें। चैनराज तालेड़ा को गुरुभक्त बताते हुए कहा उनकी हार्दिक इच्छा थी कि मेरा चातुर्मास चेन्नई में हो। उन्होंने जो सपना संजोया था उनकी भावनाओं का मैं सम्मान करता हूं। ऐसा आदर्श परिवार समाज के लिए उदाहरण हैं।

तालेड़ा परिवार की बालिकाओं ने गीतिका पेश की। संगीता तालेड़ा ने भी विचार रखे। महावीरचन्द सिसोदिया ने बताया कि गुरुदेव का अगला चातुर्मास एएमकेएम में हो रहा है। नौरतमल चौरडिय़ा, महावीरचन्द बोकडिय़ा, कन्हैयालाल तालेड़ा, सुरेशचन्द तालेड़ा, सुभाषचन्द कोठारी, रिखबचन्द बोहरा, ओमप्रकाश बरेडिया, गौतमचन्द ललवानी, राजेश चौधरी भी इस मौके पर उपस्थित थे।

गुंदेचा अध्यक्ष व कोठारी मंत्री बने

आइकॉन क्लब की आमसभा हाल ही आयोजित की गई। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों का चुनाव करवाया गया। इनमें रूपेश गुंदेचा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा पंकज कोठारी मंत्री, सुदर्शन खाबिया कोषाध्यक्ष बनाए गए। ईसीआर स्थित मंकी मौंक रिसॉर्ट में क्लब का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में नई टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष रूपेश गुंदेचा ने बताया कि सभी कार्य टीम के सहयोग से ही संभव होंगे। समारोह में नई टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष रूपेश गुंदेचा ने बताया कि सभी कार्य टीम के सहयोग से ही संभव होंगे।

Story Loader