इसमें अधिकारियों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में ओआरएस पैक, आवश्यक दवाएं, आईवी तरल पदार्थ और आइस-पैक की खरीद और आपूर्ति बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया गया है। गर्मी से निपटने के लिए अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं, शीतलन उपकरणों और एम्बुलेंस में पर्याप्त पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। कुल मिलाकर इस एजवाइजरी में कार्यकर्ताओं से गर्मी और लू से होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए हर तरह के एहतियाती कदम उठाने और अस्पतालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए भी कहा गया है।