18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Tamil Nadu / Chennai / शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए निजी स्कूलों को आरटीई मुआवजे के रूप में 383 करोड़ रुपए

शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए निजी स्कूलों को आरटीई मुआवजे के रूप में 383 करोड़ रुपए

यह मुआवजा तमिलनाडु के निजी स्कूलों में 4.17 लाख छात्रों को प्रवेश देने के लिए आवंटित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Santosh Tiwari

•

Updated: 12 Mar 2024, 11:02 PM IST

शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए निजी स्कूलों को आरटीई मुआवजे के रूप में 383 करोड़ रुपए

शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए निजी स्कूलों को आरटीई मुआवजे के रूप में 383 करोड़ रुपए


चेन्नई. मैट्रिक स्कूलों के निदेशक ने शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए बच्चों के मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत छात्रों को प्रवेश देने के लिए निजी स्कूलों को प्रतिपूर्ति के रूप में 383.59 करोड़ रुपए की घोषणा की है। शैक्षणिक वर्ष के लिए यह मुआवजा तमिलनाडु के निजी स्कूलों में 4.17 लाख छात्रों को प्रवेश देने के लिए आवंटित किया गया है। इस बीच मार्च 2023 में सरकार ने राज्य भर के 3.98 लाख स्कूली छात्रों को प्रतिपूर्ति के रूप में 364 करोड़ रुपए जारी किए और हालिया प्रेस नोट में विभाग ने स्पष्ट किया कि वित्तीय आवंटन प्राप्त होने के बाद निजी स्कूलों को मुआवजा प्रदान करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इसके तहत शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 में आवेदन करने वाले 1.85 लाख छात्रों में से कुल 70,553 छात्रों को निजी स्कूलों में आरटीई के तहत नामांकित किया गया था। वर्ष 2022-2023 में आरटीई अधिनियम के तहत मौजूदा 3.51 लाख छात्रों के साथ 95,946 छात्रों का नामांकन हुआ और इसके लिए विभाग ने मुआवजे के रूप में 383.59 करोड़ रुपए को अंतिम रूप दिया। साथ ही शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में स्कूलों को 364.44 करोड़ रुपए का मुआवजा जारी किया गया। सभी स्कूलों को शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 तक मुआवजा दिया गया है।