
Rajesh Jain
चेन्नई. प्रवासी बाहुल्य साहुकारपेट के वार्ड 57 से डीएमके उम्मीदवार प्रवासी राजेश जैन ने जीत दर्ज की। हार्बर विधानसभा क्षेत्र के छह वार्डों में डीएमके ने ही जीत का परचम फहराया। छह में से चार वार्डों वार्ड 54,55,57 एवं 59 से भाजपा दूसरे स्थान पर रहने में कामयाब रही है। इस बार एआईएडीएमके की दुर्गति हुई है। वार्ड 57 से डीएमके उम्मीदवार ने बड़ी जीत हासिल की है। इस वार्ड में भाजपा दूसरे स्थान पर रही। वार्ड 54 एवं वार्ड 57 में प्रवासी मतदाता काफी संख्या में है। यही वजह रही है कि वार्ड 57 से जहां डीएमके ने प्रवासी को टिकट दिया था वहीं वार्ड 54 से भाजपा ने प्रवासी को उम्मीदवार बनाया था।
हालांकि चेन्नई महानगर के अधिकांश वार्डों में इस बार डीएमके की जीत की अधिक संभावना लग रही थी। इस बार वार्ड 57 से मंत्री शेखर बाबू के साथ ही सांसद दयानिधि मारन ने भी मतदाताओं से प्रत्याशी के साथ प्रचार किया था। इसी तरह वार्ड 54 से भी डीएमके उम्मीदवार पी. श्रीरामुलु ने बड़ी जीत दर्ज की। डीएमके को इस बार सत्ता में होने का लाभ भी मिला। वहीं डीएमके कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज होने के चलते भी डीएमके उम्मीदवारों की राह आसान रही। एआईएडीएमके इस बार अकेले लड़ रही थी। उसके गठबंधन में सहयोगी दल भी अलग-अलग चुनाव लड़े। इसका फायदा भी डीएमके को मिला।
आवड़ी निगम से कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 13 से प्रवासी अभिषेक नाहर ने जीत हासिल की। अभिषेक के दादा शांतिलाल नाहर 1996 से 2001 तक तत्कालीन आवड़ी पालिका के चेयरमैन रह चुके हैं। अभिषेक के पिता पवन कुमार नाहर पिछले 12 वर्ष से तमिलनाडु किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष है। खुद अभिषेक नाहर कांग्रेस जिला महासचिव के पद पर है। सिविल इंजीनियर 29 वर्षीय अभिषेक नाहर ने बड़ी जीत दर्ज की है। अभिषेक मूल रूप से राजस्थान के बगड़ी के रहने वाले हैं। अभिषेक की जीत पर स्थानीय लोगों ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
Published on:
22 Feb 2022 11:27 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
