21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़

छह जने गिरफ्तारराजस्थानी युवक शामिल

less than 1 minute read
Google source verification

image

Purushottam Reddy

Mar 28, 2015

चेन्नई.
चेन्नई के अमंजीकरै पुलिस ने जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह जनो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे चार लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं। मामला तब प्रकाश में आया जब उनमें से एक शख्स जाली नोट से खरीदारी करते पकड़ा गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान राजमंगलम के अरुण कुमार (२१), विल्लीवाक्कम के स्टेनली बाबू (३०), पुणे के कृष्णा गोपाल (२०), राजस्थान के सुरेश गिरी (२१) पूझल के बाबू (२३) और मोगप्पेयर के दुर्गा राम (२०) के रूप में हुई है। अमंजीकरै पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण कुमार को जाली नोट से खरीदारी करते पकड़ा गया। अरुण कुमार गुरुवार शाम अमंजीकरै स्थित स्काईवॉक मॉल पहुंचा और फूड कोर्ट में जाकर खरीदारी की और दुकानदार को हजार रुपए का नोट थमा दिया। दुकानदार को संदेह होने पर उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस संदेह होने के कारण उसे थाने ले गई और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले कई दिनों से जाली नोट महानगर के विभिन्न इलाकों के मॉल में चलाता आ रहा है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम बताए जो इसके साथ जाली नोटों को बाजार में चलाने का काम करते हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अन्य पांच जनों को दबोच लिया। पुलिस को अभी तक गिरोह को जाली नोट पहुंचाने वाले रैकेट का पता नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस को आशंका है कि जाली नोटों का कारोबार पाकिस्तान और देश के कई हिस्सों से संचालित हो रहा है। नेपाल से भी भारी मात्रा में जाली नोटों का कारोबार फैला है। पुलिस उनके अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।