
बायोमेट्रिक प्रणाली से ही सरकार खरीदेगी किसानों से धान
चेन्नई. तमिलनाडु सरकार अब केवल बायोमेट्रिक प्रणाली से ही धान की खरीदी करेगी। राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने कहा कि राज्य के सभी खरीद केंद्रों पर (डीसीपी) धान अब बायोमेट्रिक प्रणाली से ही खरीदे जाएंगे। उन्होंने बताया यह फैसला किसानों के हित को देखते हुए लिया गया है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में यह किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस संबंध में सरकार ने किसानों से प्रति क्विंटल अतिरिक्त पैसा वसूलने वाले मज़दूरों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। अधिकारियों ने आगे बताया कि नई प्रणाली के माध्यम से किसानों से खरीदे गए धान के पैसे का भुगतान तुरंत करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने किसानों से अपना आधार नंबर, फिंगरप्रिंट तथा मोबाइल नंबर आदि आवश्यक विवरण देकर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए भी कहा। पंजीकरण के समय किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा। पंजीकरण के समय किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा।
Published on:
01 Jun 2023 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
