
Governor of Tamil Nadu,Governor of Tamil Nadu
चेन्नई. नागालैंड के राज्यपाल आर.एन. रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। तमिलनाडु के वर्तमान राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का स्थायी राज्यपाल नियुक्त कर दिया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी व केंद्र के वार्ताकार रहे आरएन रवि को बतौर राज्यपाल नागालैंड से तमिलनाडु भेजा गया है। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंजाब के पूर्व राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का कार्यकाल 22 अगस्त को खत्म हो गया था लेकिन वह 27 अगस्त तक सेवाएं देते रहे। 27 अगस्त को बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब बनवारी लाल पुरोहित को स्थायी तौर पर पंजाब का राज्यपाल बना दिया गया है। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह सेना के उप-प्रमुख के पद से रिटायर हुए थे।
Published on:
10 Sept 2021 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
