आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में धर्म का त्याग नहीं करना चाहिए
धर्मों रक्षति रक्षित:। जो धर्म की रक्षा करता है धर्म भी उसकी रक्षा करता है। सनातन धर्म पुरातन है। तीस लक्षण, चार वर्ण, चार आश्रम सनातन धर्म में हैं,उन्होंने कहा कि राम का चरित्र जीवन में उतारने लायक है
तिरुपुर. यहां दादी परिवार के तत्वावधान में चल रही 108 भागवत कथा में मथुरा से आए आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में धर्म का त्याग नहीं करना चाहिए। धर्मों रक्षति रक्षित:। जो धर्म की रक्षा करता है धर्म भी उसकी रक्षा करता है। सनातन धर्म पुरातन है। तीस लक्षण, चार वर्ण, चार आश्रम सनातन धर्म में हैं। भगवान राम के चरित्र की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि राम का चरित्र जीवन में उतारने लायक है। जीवन भगवान राम की तरह हो जाए तो हमारा जीवन सार्थक हो जाए।भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा में कहा कि हृदय गोकुल, मन नंद व बुध्दि यशोदा बन जाए तो हमारे हृदय में भी भगवान का प्रागट्य हो जाएगा। इस मौके भगवान का जन्मदिन होते ही लोग झूम उठे। एक-दूसरे को बधाई देते हुए भाव विभोर लोगों ने नृत्य किया।शीला शाह ने बताया कि आयोजन में प्रभा तोदी, सरोज पित्ती, मधु चौधरी, मंजू पारस, चंदा डिडवानिया, सुमन गुप्ता, छाया परमानंका, ऊषा परमानंदका, अर्पिता पित्ती, वीरा कामदार, अनिता शर्मा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
लुणिया अध्यक्ष वैद सचिव मनोनीत
कोयबत्तूर. श्री कोय बत्तूर जैन फलोदी संघ के चुनाव में श्याम सुंदर लुणिया को संघ का अध्यक्ष व कांतिलाल वैद को सचिव मनोनीत किया गया। सर्व स मति से हुए चुनाव में चैनराज गोलेच्छा को उपाध्यक्ष, गौतमचंद चोरडिय़ा को सहसचिव, जीतेन्द्र सुराणा को कोषाध्यक्ष, जीतू वैद को सह-कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संस्था के प्रचार-प्रसार का जि मा मीडिया प्रभारी के रूप में किशोर गोलेच्छा संभालेंगे। हर्षित सुराणा को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ ही कार्यकारिणी में कुल बारह सदस्य चुने गए हैं।