
पत्नी ने घर लौटने से मना किया तो ये क्या कर बैठा पति
चेन्नई. अशोक नगर की वृंदावन स्ट्रीट में अलग रह रही पत्नी पर उसके पति ने चाकू knife से हमला कर घायल कर दिया। वह उसके साथ न लौटने से नाराज था। पुलिस ने आरोपी जयकुमार को गिरफ्तार arreste कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता चित्रा (३९) का २० साल पहले जयकुमार के साथ विवाह हुआ था। couple के दो बच्चे हैं। पिछले वर्षो से दम्पती के बीच किसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता था। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर चित्रा जयकुमार से अलग हो गई और जयकुमार को बिना बताए बच्चों के साथ अशोक नगर में आकर बस गई। वह स्थानीय इलाके में फूल बेचकर गुजारा करती है।
पुलिस के अनुसार जयकुमार उसे ढूंढ़ते हुए अशोक नगर पहुंच गया और चित्रा पर साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर जयकुमार ने चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। वारदात के बाद वह वहां से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन चित्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस police के हवाले कर दिया। चाकू के वार से चित्रा गंभीर रूप से घायल हो गई उसे एक निजी hospital में भर्ती करवाया गया। चित्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने जयकुमार के खिलाफ धारदार हथियार से चोट पहुंचाने का case दर्ज कर लिया।
Published on:
28 Jun 2019 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
