
Improvement of society and country with the development of women: Pandirajan
चेन्नई।महिलाओं के विकास से ही समाज व देश का विकास सम्भव है। महानगर में मंगलवार को होमोप्रेनर अवार्ड के लिए आवेदन जारी करने की घोषणा करते हुए तमिलनाडु के तमिल लेंग्वेज एंड कल्चर विभाग के मंत्री के. पांडीराजन ने कहा कि महिलाएं शक्ति का अवतार हैं और बिना शक्ति शिव भी अधूरे हैं।
इसलिए यह जरूरी है कि हम अपने घर व परिवार की महिलाओं का सशक्तिकरण करें। महिलाएं अब तक केवल परिवार के भरण-पोषण में खुद को व्यस्त रखती थीं लेकिन अब समय बदल चुका है।
मैं आशा करता हूं कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं देश के विकास में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने कौशल व ज्ञान से कमाई के कई साधन शुरू कर सकती हैं, जिससे न केवल परिवार का विकास होता है बल्कि देश के आर्थिक विकास में भी काफी मदद मिलती है। समाज में महिलाओं को आगे लाने के लिए दिवंगत मुख्यमंत्री अम्मा ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की थी। घर से अपना व्यवसाय व अन्य गतिविधि करने वाली महिलाओं को होमोप्रेनर अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।
इसके लिए आवेदन जारी किए गए हैं और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि ६ जुलाई है। इसके विजेताओं की घोषणा ५ अगस्त को की जाएगी। यह अवार्ड १० कैटेगरी कृषि, स्वस्थ्य सुविधा, होम रिटेल, आर्ट एंड कल्चर, स्पोट्र्स एंड फिटनेस, फूड एंड बेवरेज, ब्यूटी एंड वेलनेस, एजुकेशन एंड लिट्रेचर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट और सोशल एक्टिविज्म/ वुमन एनजीओ/ सेल्फ हेल्प ग्रुप/ विकलांग में दिया जाएगा। इस मौके पर नेचुरल सेलून की संस्थापक वीना कुमारवेल, ग्लोबल एडजस्टमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहिणी मणियन, भूमिका ट्रस्ट की न्यासी अरुणा सुब्रमणयम, डा. सौंदर्या राजेश, रिंकु मेचेरी, लता राजन, गीता नागु, नीना रेड्डी, पुष्कर गायत्री, पूर्णिमा रामासामी, सुशिला रविंद्र नाथ समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
बदमाशों ने अधिवक्ता के पिता की दिन-दहाड़े की हत्या
पूलीयांतोप इलाके में सोमवार सुबह चार सदस्यीय गिरोह ने अधिवक्ता के वृद्ध पिता राधाकृष्णन (६०) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि राधाकृष्णन सोमवार सुबह स्थानीय इलाके में चाय की दुकान पर जा रहे थे उसी दौरान घात लगाए बैठे गिरोह के सदस्यों ने हंसिए से उन पर वार कर दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि संपतकुमार और गिरोह के सदस्यों के बीच किसी मामले में विवाद चल रहा है। दरअसल संपतकुमार गिरोह के सदस्यों के बारे में पुलिस को जानकारी दे रहे थे। शायद इसीलिए गैंग ने उसके पिता की हत्या कर दी। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।
Published on:
27 Jun 2018 10:13 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
