5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई

VIDEO: शारदा मोटर्स के कारखाने, कार्यालय सहित 10 परिसरों पर आयकर छापा

कंपनी के कारखाने और कार्यालय चेन्नई, कांचीपुरम और चेंगलपेट जिलों में स्थित हैं। शारदा मोटर्स कारों और भारी वाहनों में इस्तेमाल होने वाले साइलेंसर और शॉक एब्जॉर्बर सहित स्पेयर पाट्र्स के निर्माण में लगी हुई है।

Google source verification

चेन्नई.

आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपेट और अन्य क्षेत्रों में शारदा मोटर्स से संबंधित कार्यालयों और घरों में छापेमारी कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कर चोरी का मामला है। शारदा मोटर्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुख्यालय दिल्ली में है। कंपनी के कारखाने और कार्यालय चेन्नई, कांचीपुरम और चेंगलपेट जिलों में स्थित हैं। शारदा मोटर्स कारों और भारी वाहनों में इस्तेमाल होने वाले साइलेंसर और शॉक एब्जॉर्बर सहित स्पेयर पाट्र्स के निर्माण में लगी हुई है।

खाासकर कार के पुर्जों का निर्माण महेंद्र सिटी कॉम्प्लेक्स, चेंगलपेट जिले में शारदा मोटर इंडस्ट्रीज लिमिटेड कारखाने में किया जाता है। ऐसे में आयकर विभाग के अधिकारी शुक्रवार सुबह इस कंपनी से जुड़े घर, फैक्ट्री और कार्यालयों का सर्वे कर रही हैं। समाचार लिखे जाने तक चेन्नई, चेंगलपेट और कांचीपुरम जिलों सहित 10 से अधिक स्थानों पर आयकर अधिकारियों की छापेमारी जारी है। आयकर विभाग के अधिकारी आरएपुरम सत्यदेव एवेन्यू में शारदा मोटर्स के शेयरधारक कृष्णकुमार शर्मा के घर की तलाशी ले रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद जब्त संपत्तियों की कीमत और कर चोरी के संबंध में जानकारी सामने आएगी।