4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल

आज भी राजस्थान की जन्मभूमि को भूले नहीं है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Arvind Mohan Sharma

•

Updated: 27 Oct 2018, 1:06 PM IST

interview of narayan singh deval

रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल


चेन्नई:- साहूकारपेट स्थित रामदेव भवन में रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायणसिंह देवल का जालोर सिरोही प्रवासी संघ द्वारा सवागत किया गया। माली समाज के अध्यक्ष शिवलाल ने माला पहना कर , राजस्थान राजपूत परिषद के अध्यक्ष अचलसिंह भायल ने साफा पहनाकर,एव रामदेव मंडल के अध्यक्ष चोपाराम देवासी ने शॉल से बहुमान किया, रानीवाड़ा विधायक ने कहा कि में आपको आने वाले आगामी चुनाव का आमंत्रण के रूप में पीले चावल को देकर जा रहा हूँ ।

देवल ने दिए राजस्थानी प्रवासियों को आमंत्रण के रूप में पीले चावल
राजस्थान के जालोर जिले के रानीवाड़ा से भाजपा विधायक ने प्रवासियों को राजस्थान में होने वाले चुनाव में मतदान का आग्रह किया। देवल ने प्रवासियों से आह्वान किया कि वे चुनाव रूपी इस यज्ञमें अपनी आहूति जरूर दें। जालोर-सिरोही प्रवासी संघके तत्वावधान में हिंदी बाहुल्य साहुकारपेट के रामदेव भवन में आयोजित स्वागत समारोह में देवल ने कहा कि भले ही राजस्थान से इतनी दूर आकर तमिलनाडु को कर्मभूमि बना लिया है लेकिन आज भी राजस्थान की जन्मभूमि को भूले नहीं है।अपनी जन्मभूमि पर प्रवासियों का हर तरह से योगदान रहा है। सार्वजनिक हित के कार्य में प्रवासियों की रूचि हमेशा से रही है। चुनाव के समय प्रवासी राजस्थान आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे हैं। देवल ने कहा कि प्रवासियों को राजस्थान में जब भी किसी कार्य की जरूरत होगी वे हर समय मदद के लिएतैयार रहेंगे। इस अवसर पर देवल ने रानीवाड़ा क्षेत्र में करवाए विभिन्न विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं समर्थन से क्षेत्र आज विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रवासियों से मतदान के समय साथदेने की अपील की।इस अवसर पर जालोर भाजपा जिला महामंत्री ठाकुर दौलतसिंह, रानीवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष उकसिंह परमार, रानीवाड़ा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जेसाराम पुरोहित का भी प्रवासियों ने स्वागत किया। समारोह में माली समाज के अध्यक्ष शिवलाल, राजस्थान राजपूत परिषद के अध्यक्षअचलसिंह भायल, रामदेव मंडल के अध्यक्षचोपाराम देवासी, , भाजयुमो प्रवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्षजीतू लोहार, भीनमाल पंचायत समिति सदस्य गेनाराम पटेल, भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठसंयोजक हंसराज पुरोहित, समेत कई प्रवासी समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया।समारोह का संचालन हंसराज पुरोहित ने किया।