19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु में एक करोड़ से ज़्यादा युवाओं को साधने में जुटी बीजेपी

Tamil Nadu Election: तमिलनाडु चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। बीजेपी का प्लान युवाओं को साधना है।

2 min read
Google source verification
BJP flags

BJP flags

तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assebly Election) में सत्ता में आने के लिए बीजेपी (BJP) नेतृत्व में एनडीए ने एक करोड़ से ज़्यादा युवाओं को साधने की तैयारी की है। पार्टी ने युवा नेताओं के ज़रिए इन युवाओं तक संपर्क की तैयारी बनाई है। इस कार्य में बीजेपी युवा मोर्चा की मदद ली जा रही है। बीजेपी की कोशिश राज्य में 5 से 6% अतिरिक्त वोट हासिल करने की है, जिससे डीएमके नेतृत्व सत्ताधारी गठबंधन से नज़दीकी मुकाबला संभव होगा।

नई योजनाओं पर काम कर रही है बीजेपी

दरअसल, राज्य के कुल 5.67 करोड़ मतदाताओं में 18 से 20 साल के 1 करोड़ 5 लाख वोटर हैं। वहीं 18 साल पूरा कर पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं की संख्या 12.5 लाख है। इस प्रकार 1 करोड़ 18 लाख मतदाताओं तक पहुंचने के लिए बीजेपी नई-नई योजनाओं पर काम कर रही है। दूसरे राज्यों के भी युवा नेताओं से तमिल युवाओं के बीच कैंपेनिंग कराने की तैयारी है।

वोटों का अंतर कम करना चाहती है भाजपा

पिछले दो चुनावों के आंकड़े देखें तो बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए और डीएमके नेतृत्व सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस के बीच 5 से 6% वोटों का अंतर रहा। अब एनडीए नए-नए जाति समूहों और संगठनों को पाले में लाकर वोटों के इंस अंतर को खत्म करने में जुटा है। राज्य की राजनीति में वन्नियार, थेवर, दलित और ओबीसी समुदायों का बड़ा प्रभाव है। बीजेपी इन समुदायों के बीच पैठ बनाने के लिए सामाजिक अभियानों, स्थानीय नेताओं को आगे लाने और केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रचारित करने पर जोर दे रही है।

अमित शाह ने संभाली कमान

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने तमिलनाडु में चुनावी कमान खुद संभाली है। एक बार फिर वह पार्टी की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए रविवार से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन (Nainar Nagendran) ने राज्य में बीजेपी संगठन में जान फूंकने के लिए पूरे राज्य में यात्रा शुरू करे दी है।

दहाई में वोट शेयर पहुंचने से बीजेपी उत्साहित

2024 के लोकसभा चुनाव में एआइएडीएमके से गठबंधन टूट जाने पर अकेले लड़ने वाली बीजेपी 18.28% वोट हासिल करने में सफल रही। बीजेपी को 79 लाख से ज़्यादा वोट मिले। इससे पूर्व 2021 के विधानसभा चुनाव में कुल 234 सीटों में से सत्ताधारी डीएमके गठबंधन को 159 सीटें तो भाजपा-एआइएडीएमके को 75 सीटें मिलीं थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा और एआइएडीएमके का वोट शेयर मिला दें दो 41.33% वोट होता है, जबकि सत्ताधारी डीएमके नेतृत्व इंडिया गठबंधन सिर्फ 5% अधिक 46.97% वोट हासिल कर सभी 39 लोकसभा सीटें जीतने में सफल रहा था। रणनीतिकारों का मानना है कि अगर 2024 का लोकसभा चुनाव दोनों दलों ने मिलकर लड़ा होता तो 12 सीटों पर संभावनाएं बन सकती थीं। एआइएडीएमके को 23% और भाजपा को 18% वोट मिले थे।