
New Navy Chief Vice Admiral Krishna Swaminathan(Image-ANI)
Who Is Vice Admiral Krishna Swaminathan: वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन देश के अगले नेवी चीफ होंगे। भारत सरकार के आदेश के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वह 31 मई 2026 को आधिकारिक तौर पर चीफ ऑफ नेवल स्टाफ का पद संभालेंगे। मौजूदा नौसेना प्रमुख का कार्यकाल खत्म होने के बाद वह यह जिम्मेदारी अपने हाथ में लेंगे। वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन इस पद पर दिसंबर 2028 तक बने रहेंगे।
फिलहाल वाइस एडमिरल स्वामीनाथन मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर काम कर रहे हैं। कृष्ण स्वामीनाथन रणनीतिक मामलों और समुद्री सुरक्षा का एक्पर्ट माना जाता है। उनका नौसेना में काम करने का अनुभव बहुत लंबा रहा है। उन्हें 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई। टेक्निकल मामलों में उन्हें बेहतर माना जाता है। इसके साथ ही टेलीकम्यूनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर के क्षेत्र में उन्हें एक्सपर्ट माना जाता है।
वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस एकेडमी(NDA) से की थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने विदेश का रुख किया। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वार कॉलेज में ट्रेनिंग लिया। इसके अलावा वह करंजा स्थित कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर से भी जुड़े रहे हैं।
नए नौसेना प्रमुख बनने के बाद उसके सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी। हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक गतिविधियों के बीच भारत अपनी समुद्री ताकत को लगातार मजबूत करने में जुटा है। इसमें उनकी अहम भूमिका होगी। इसके साथ ही नौसेना को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (N S Raja Subramani) को देश का नया सीडीएस नियुक्त किया गया है। वर्तमान सीडीएस अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई को खत्म होने जा रहा है। एनएस राजा सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग (DMA) के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान उन्हें कई सम्मान दिए गए हैं। एनएस राजा सुब्रमणि अगले आदेश तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
Updated on:
09 May 2026 08:31 am
Published on:
09 May 2026 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
