
सीवी शनमुगम ने नयनतारा के लिए विवादित बयान दिया(Photo- IANS)
Tamil Nadu Assembly Elections: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। तमिलनाडु में राजनीतिक सरगर्मियों के बीच AIADMK नेता और राज्यसभा सांसद सीवी शनमुगम ने सरकार से ऐसी मांग कर दी, जिसके बाद पूरे राज्य में सियासी बवाल मच गया है। AIADMK नेता की विवादित टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके साथ ही एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK सरकार ने भी AIADMK नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, AIADMK नेता सीवी शनमुगम ने साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा के लिए विवादित बयान दिया है।
AIADMK नेता और राज्यसभा सांसद सीवी शनमुगम ने एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK सरकार के जनसंपर्क अभियान 'हमें अपना सपना बताओ' पर कटाक्ष किया। इस दौरान सीवी शनमुगम ने साउथ सिनेमा कि फेमस एक्ट्रेस नयनतारा के लिए विवादित बयान दिया। सीवी शनमुगम ने कहा- डॉ. अब्दुल कलाम ने सपने देखने को कहा था, लेकिन स्टालिन सरकार ने आगे बढ़कर कहा है 'अपना सपना बताओ'…मैं उसे पूरा करूंगा। अगर मैं कहूं कि मुझे नयनतारा चाहिए तो क्या स्टालिन मेरा सपना पूरा करेंगे? अगर कोई स्टालिन से नयनतारा से शादी कराने की मांग करेगा तो क्या वह पूरा करेंगे?
जनसभा में AIADMK सांसद सीवी शनमुगम की टिप्पणी से बवाल मच गया है। सीवी शनमुगम की इस टिप्पणी की DMK, CPM और अन्य दलों ने निंदा की है। राजनीतिक दलों ने AIADMK नेता की टिप्पणी को स्त्री-विरोधी और घृणित करार दिया है। DMK नेताओं ने इसे महिलाओं का अपमान बताया और कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा AIADMK नेता सीवी शनमुगम के खिलाफ सोशल मीडिया पर नयनतारा के फैंस #CV Shanmugam Apologise जैसे ट्रेंड चला रहे हैं।
तमिलनाडु के विलुप्पुरम में AIADMK ने तमिलनाडु की स्टालिन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान AIADMK ने आरोप लगाया कि DMK सरकार तमिलनाडु में यौन उत्पीड़न और अन्य महिला अपराधों को रोकने में नाकाम रही है। इसी सभा में राज्यसभा सांसद सीवी शनमुगम ने एक्ट्रेस नयनतारा का जिक्र करके भद्दा कमेंट किया।
नयनतारा का मूल नाम डायना मरियम कुरियन है। वह साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस हैं। नयनतारा को फिल्मों में काम करने लिए अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में गिना जाता है। बेंगलुरु के एक मलयाली नस्रानी (सीरियन क्रिश्चियन) परिवार में जन्मीं नयनतारा ने 2003 में मलयालम फिल्म 'मनासीनक्करे' से डेब्यू किया था। उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में 80 से अधिक फिल्मों में काम किया है। नयनतारा चंद्रमुखी, घजिनी, बिल्ला, राजा रानी, नानुम राउडी धान, माया, कोलमवु कोकिला, अरम्म, विश्वासम और जवान जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
Published on:
17 Mar 2026 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
