22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPG की जमाखोरी के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12,000 छापों में 15,000 सिलेंडर जब्त

LPG cylinder Raid: (Photo Source - Patrika)

LPG cylinder Raid: (Photo Source - Patrika)

LPG Hoarding Action: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से देश भर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी खबरे सामने आ रही है। हालांकि सरकार का कहना है कि एलपीजी गैस की सप्लाई में कोई कमी नहीं है। अफवाहों और घबराहट पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने एलपीजी की जमाखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने मंगलवार को बताया कि जमाखोरी को रोकने के लिए 12,000 छापे मारे की गई है। इस दौरान 15,000 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए है। साथ ही, सरकार ने यह भी साफ किया कि पूरे देश में सप्लाई की कोई कमी नहीं है।

देश में एलपीजी सप्लाई में कोई कमी नहीं, सरकार का दावा

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी), सुजाता शर्मा ने कहा कि मांग बढ़ने के बावजूद LPG की उपलब्धता पर्याप्त बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घबराहट में खरीदारी के कारण सोमवार को करीब 70,000 बुकिंग की गईं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अनावश्यक बुकिंग से बचें और जहां संभव हो, वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार करें।

94 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन

सुजाता शर्मा का कहना है कि डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल अभी भी काफी ज्यादा है, घरेलू LPG की लगभग 94 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन ही की जा रही हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल जारी रखें और घबराहट में आकर मांग न बढ़ाएं। उन्होंने यह भी बताया कि 'डिलीवरी ऑथेंटिसिटी कोड' (DAC) के पालन का स्तर बढ़कर 76 प्रतिशत हो गया है।

जानें शिपिंग मंत्रालय ने क्या कहा

अधिकारी ने बताया कि बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मणिपुर, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और उत्तराखंड सहित कई राज्यों ने जरूरी सेवाओं के लिए गैर-घरेलू LPG आवंटित करने के कदम उठाए हैं। इस बीच, शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव, राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी 22 जहाज और उन पर सवार भारतीय चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 161 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया गया है। आने वाली सप्लाई के बारे में बात करते हुए सिन्हा ने बताया कि LPG ले जाने वाला जहाज़ 'नंदा देवी' मंगलवार की सुबह-सवेरे कांडला बंदरगाह पर पहुंच गया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग