2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु: ‘अम्मा’ नारों के बीच जयललिता ने तमिल भाषा में ली सीएम पद की शपथ, छठी बार संभाला ज़िम्मा

तमिलनाडु में 19 मई को हुई चुनावी मतगणना के नतीज़ों के मुताबिक़ जयललिता की एआईडीएमके ने 232 में से 134 सीटों पर जीत दर्ज की है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

May 23, 2016

अन्नाद्रमुक प्रमुख जे. जयललिता ने रिकार्ड छठी बार तमिलनाडु प्रदेश की कमान संभाल ली है। यहां मद्रास यूनिवर्सिटी सेंनटेनेरी ऑडिटोरियम में आयोजित हुए समारोह में जयललिता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल के. रोसैया ने जयललिता और उनके मंत्रिमंडल के 28 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचने के बाद जयललिता ने उन्हें मंत्रिमंडल के अपने नये सहयोगियों का परिचय कराया।

जयललिता ने तमिल में शपथ ली। जयललिता जब शपथ ले रही थी तो वहां मौजूद लोग अम्मा के नारे लगा रहे थे। उनके मंत्रिमंडल के 28 सदस्यों ने 14-14 मंत्रियों के दो समूहों में शपथ ली। इन मंत्रियों ने तमिल में और ईश्वर के नाम पर शपथ ली।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में 19 मई को हुई चुनावी मतगणना के नतीज़ों के मुताबिक़ जयललिता की एआईडीएमके ने 232 में से 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। उसकी निकटतम प्रतिद्वंदी डीएमके को 89 सीटें मिली हैं।

जयललिता ने छठी बार राज्य की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। साल 1984 के बाद यह पहली बार है जब किसी पार्टी ने तमिलनाडु में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है।

1984 में एआईएडीएमके के संस्थापक एमजी रामचंद्रन ने यह करिश्मा कर दिखाया था। अभिनेता से राजनेता बने एमजीआर तब शिकागो के अस्पताल में भर्ती थे।

Story Loader