मदुरै.
मदुरै में चिथिरई उत्सव उत्सव जारी है। उत्सव के 11वें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 2 मई को देवी मीनाक्षी और अम्मान सुंदरेश्वर की दिव्य शादी और अब आज रथ महोत्सव हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसके पहले उत्सव के आठवें दिन देवी मीनाक्षी अम्मन के लिए राज्याभिषेक समारोह के रूप में जाना जाने वाला पट्टाभिषेकम समारोह आयोजित किया गया था। वहीं आज का समारोह भी कई संस्कारों के साथ शुरू हुआ। इसके पहले आठवें दिन देवी मीनाक्षी अम्मन के उत्सव में देवता के हीरे के मुकुट पर अभिषेकम किया गया, उसके बाद दीपाराधना (दीप जलाना) किया गया। जानकारी हो कि, मीनकासी अम्मन को सुशोभित करने वाले इस मंदिर के हीरे के मुकुट को ‘रायार का मुकुट’ कहा जाता है।