
जिस मंत्री को बचाव कार्य में शामिल किया गया, वे खुद तीन दिन से बाढ़ में फंसे थे
तुत्तुकुडी/चेन्नई.
तमिलनाडु के मत्स्य पालन मंत्री अनिता राधाकृष्णन पिछले तीन दिन से तुत्तुकुडी जिले बाढ़ में फंसे हुए थे। उन्हें बुधवार को अग्निशमन और बचाव सेवाकर्मियों ने बचाया। वे जिले के एराल क्षेत्र के पास उमरिकाडु में आई बाढ़ में फंस गए थे। जानकारी के अनुसार, रविवार से मंत्री का घर और आसपास के आवास बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर गए थे। भारी बारिश की वजह से इलाके में बिजली और दूरसंचार सेवाएं काट दी गई थी। इसलिए वे बचाव सेवाओं तक पहुंचने में सक्षम नहीं थे। बुधवार सुबह मंत्री अनिता राधाकृष्णन, उनके परिवार के सदस्य और उमरिकाडु के अन्य लोगों को अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षित बचाया। अब इलाके में इस बात की भी चर्चा है कि तमिलनाडु के मंत्री भी 3 दिनों तक बिना किसी संपर्क के बाढ़ के पानी में फंसे रहे, तो आम लोगों का क्या हाल हुआ होगा।
अन्नामलै ने सरकार पर तंज कसा
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलै ने सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा राज्य की जागरूक सरकार को यह भी नहीं पता कि उनके मंत्री बाढ़ से बचाए जाने की स्थिति में हैं। मुख्यमंत्री स्टालिन ने बचाव अभियान में उनका नाम शामिल किया है। अन्नामलै ने कहा ऐसे मंत्री जो घर से बाहर निकलने में असमर्थ थे, वे जनता को बाढ़ से क्या बचाएंगे। इस खोखली घोषणा से यह स्पष्ट हो गया है कि डीएमके सरकार ने कोई एहतियाती कदम नहीं उठाया है।
Published on:
21 Dec 2023 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
