
नारायणसामी ने भी एग्जिट पोल को गलत बताया
पुदुचेरी. पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने सोमवार को एग्जिट पोल के परिणाम को गलत बताते हुए कहा कि पहले भी भविष्यवाणी गलत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष २००४ में चुनाव के बाद दिखाए गए एग्जिट पोल परिणाम में अटल बिहारी वाजपेयी के दोबारा आने का दावा किया गया था, लेकिन परिणाम आने के बाद ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद २००९ में भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हार की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन उस समय भी वैसा नहीं हुआ। करोड़ों मतदाताओं द्वारा लिए जाने वाले निर्णय का कुछ लोग भविष्यवाणी कर रहे हैं जिसे गंभीरता से नहीं लिया जा सकता। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की हत्या की २८वीं बरसी पर शांत रैली निकालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। बेंगलूरु से शुरू हुआ रैली पुदुचेरी होते हुए मंगलवार को श्रीपेरम्बदूर पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व उछाल केवल राजीव गांधी के कारण ही संभव था। अगर आज वे होते तो सभी क्षेत्रों में विकास होता और राष्ट्र अकल्पनीय ऊंचाई को छूता।
Published on:
21 May 2019 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
