
515 करोड़ के निवेश से चेंगलपेट जिले में नया कारखाना, 450 लोगों को रोजगार
चेन्नई. गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स अगले पांच वर्षों में तमिलनाडु में 515 करोड़ रुपए का निवेश कर चेंगलपेट जिले के तिरुपोरूर में नया कारखाना स्थापित करेगी। इस प्लांट से करीब साढ़े चार सौ लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में कंपनी और राज्य सरकार के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की मौजूदगी में एमओयू हुआ। तिरुपोरूर में स्थापित होने वाले इस प्लांट में साबुन, हेयर कलर्स, मच्छर भगाने वाले उत्पाद बनाए जाएंगे।
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष निसाबा गोदरेज ने निवेश पर टिप्पणी करते हुए कहा, ''इस सुविधा की स्थापना से हम तमिलनाडु में 400 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। इस सुविधा का लक्ष्य समावेशी और ***** संतुलित कार्यबल बनाना है। हमारी योजना इस सुविधा के लिए 50 प्रतिशत महिलाओं के साथ-साथ एलजीबीटीक्यू और विकलांग (पीडब्ल्यूडी) समुदायों के 5 प्रतिशत कर्मचारियों को नियुक्त करने की है।''रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास
सीएम स्टालिन ने कहा, यह एमओयू बेहद ही आशाजनक है क्योंकि इससे रोजगार मिलेगा और राज्य का औद्योगिक विकास होगा जिससे अर्थव्यवस्था मजबूती होगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुधीर सीतापति ने कहा कि इस संयंत्र की स्थापना के बाद उत्पादों की सुपुर्दगी त्वरित होगी साथ ही हमारे प्रमुख ब्रांडों का उत्पादन बढ़ेगा। इस मौके पर उद्योग, निवेश संवर्धन एवं वाणिज्य मंत्री टीआरबी राजा, मुख्य सचिव शिवदास मीणा, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. कृष्णन, कैरियर गाइडेंस इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी. विष्णु और अन्य मौजूद थे।
Published on:
10 Aug 2023 11:14 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
