30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पौधरोपण कर लिया हरियाली का संकल्प

राजस्थान पत्रिका का हरित प्रदेश अभियान : तमिलनाडु व्यापारी संगठन के गिरवी व ज्वैलरी विभाग के सौजन्य से

2 min read
Google source verification
Oath to greenery with planting

पौधरोपण कर लिया हरियाली का संकल्प

चेन्नई. जल का संचय करना वर्तमान समय की प्राथमिकता होना चाहिए। पेड़-पौधो, जानवरों एवं मनुष्य के अस्तित्व के लिए जल जरूरी है। बिना जल के जीवन की परिकल्पना संभव नहीं।
कल के सुनहरे भविष्य के लिए आज जल को बचाना जरूरी है। जल को तभी बचाया जा सकेगा जब हम अधिकाधिक पेड़ लगाएंगे। पेड़-पौधों से ही अधिक बारिश हो सकेगी। तमिलनाडु व्यापारी संगठन के गिरवी व ज्वैलरी विभाग तथा राजस्थान पत्रिका की संयुक्त मेजबानी में हरित प्रदेश अभियान के तहत हरियाली बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।
ंज्वैलरी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष संत तेजस्वरूप ने कहा कि बढ़ते औद्योगिकीकरण के कारण रोज नई स्थापित हो रही औद्योगिक इकाइयों में भी जल की आवश्यकता दिन-दुगुनी रात चौगुनी गति से बढ़ रही है। मानसून के दौरान प्राप्त वर्षाजल को अधिक प्रभावी ढंग से एकत्रित कर जब जरूरत हो तब जीवन रक्षक सिंचाई एवं अन्य रूप में उपयोग किया जा सकता है।
गिरवी एवं ज्वैलरी विभाग के प्रदेश महासचिव नरेश पुरी गोस्वामी ने कहा कि हरियाली से ही देश हरा-भरा होगा। पेड़ों को बचाना व उनका संरक्षण हमारा दायित्व बनता है। आने वाले दिनों में चेन्नई एवं आसपास के इलाकों में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे।
ज्वैलरी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष कालूराम सोलंंकी ने कहा कि हमें अधिकाधिक पौधे लगाने चाहिए। बरसात न होने के कारण जंगलों की कटाई भी है। इस दिशा में सोचना होगा। यदि अभी नहीं चेते तो भविष्य में हालात और अधिक विकट होंगे।
राजस्थान पत्रिका के वरिष्ठ उप संपादक अशोकसिंह राजपुरोहित ने कहा कि राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के साथ मिलकर विभिन्न संगठन एवं संस्थाएं पौधरोपण के लिए आगे आई है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की रक्षा करना हमारा दायित्व है। मौजूदा दौर में पौधरोपण की अधिकाधिक जरूरत महसूस की जा रही है। पौधरोपण के जरिए ही हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।
इस अवसर पर गिरवी एवं ज्वैलरी विभाग के प्रदेश कोषाध्यक्ष एजी श्याम भाटी, अरपाक्कम एरिया अध्यक्ष ए. सेल्वकुमार, एरिया सचिव बालूराम गुर्जर, एरिया कोषाध्यक्ष आर. भग्गाराम, अमित दुबे शाी, आवड़ी अध्यक्ष सोहन प्रजापत, विमल, प्रमोद शर्मा, प्रदीप शर्मा, हरिराम प्रजापत, पी.वी. करुणाकरण, भंवरलाल, घेवरचन्द, चन्द्रप्रकाश, हीरालाल सोलंकी, सोहनलाल बर्फा समेत गिरवी व्यापारियों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर अम्बत्तूर इलाके के ओरगडम प्राइमरी अस्पताल के बाहर एक दर्जन पौधे लगाए गए।