10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोविंदराजा स्वामी मंदिर में वार्षिक ब्रह्मोत्सव आयोजित

यहां स्थित श्री गोविंदा राजा स्वामी मंदिर में सोमवार को वार्षिक ब्रह्मोत्सव की शुरुआत हुई। इस मौके पर टीटीडी के ईओ अनिल कुमार सिंघल ने...

2 min read
Google source verification
Organized Annual Brahmotsav in Govindaraja Swamy Temple

Organized Annual Brahmotsav in Govindaraja Swamy Temple

तिरुपति।यहां स्थित श्री गोविंदा राजा स्वामी मंदिर में सोमवार को वार्षिक ब्रह्मोत्सव की शुरुआत हुई। इस मौके पर टीटीडी के ईओ अनिल कुमार सिंघल ने कहा इस नौ दिवसीय महोत्सव की शुरुआत सवेरे ९ से ९.४० बजे के बीच मिथुन लग्न के अनुसार ध्वजारोहण के साथ हुई। इस ब्रह्मोत्सव के दौरान २५ मई को गरुड़ सेवा, २८ मई को रथोत्सवम एवं २९ मई को चक्रासननम का आयोजन होगा। इन तीनों को विशेष रूप से मनाने की टीटीडी द्वारा तैयारियां की जा रही है। इसके पहले दिन देवताओं के लिए स्नैपाना तिरुमंजनम किया गया। इस मौके पर एचएच पेड्डा जीयर व चिन्ना जीयर, तिरुपति जेईओ पोला भास्कर, मंदिर डीईओओ वरलक्ष्मी, एईओ उदय भास्कर रेड्डी, ज्ञान प्रकाश, मंदिर निरीक्षक कृष्णमूर्ति ने भी हिस्सा लिया।

कृष्ण की भक्ति ही परम कल्याणकारी

पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष में अण्णानगर में शांति कालोनी स्थित एसआरकेके अग्रवाल भवन में जारी भागवत कथा में कथावाचक आचार्य कमल शर्मा ने समुद्र मंथन से कथा प्रारम्भ करते हुए माता महालक्ष्मी व अमृत कलश के प्राकट्य व देवताओं द्वारा अमृत पान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने राजा अमरीश व एकादशी व्रत माहात्म्य पर भक्तों को विस्तार से बताया, साथ ही बताया की कृष्ण की भक्ति ही परम कल्याण कारी होती है ।

श्री गोकुल धाम के महंत प्रताप महाराज के सानिध्य में भगवान राम जन्मोत्सव व श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पर 67 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मूल भागवत पाठ किया जा रहा है।

मकान मालिक ने किराएदार को बंद किया

चार महीने से अपने घर का किराया न दे पाने के कारण ४५ साल की मकान मालिक ने ६५ वर्षीया वृद्धा को मकान में ही बंद कर दिया। घटना काशीमेडु की है रिश्तेदार और पुलिसवालों के दखल से वृद्धा को छुड़ाया जा सका। कसिमा नगर में पापती पहले माले पर अकेली रहती है। शनिवार को मकान मालिक रंगनाथन घर का किराया लेने वृद्धा के पास पहुंचा। वृद्धा ने जब उसे बताया कि उसके पास किराया देने के पैसे नहीं है तो मकान मालिक ने वृद्धा को मकान में ही बंद कर दिया और वहां से चला गया। रविवार को महिला जब बाहर निकलने की कोशिश की तो दरवाजा बंद देखकर घबरा गई।

उसने अपने रिश्तेदार विजया को सूचना दी जिसने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा और वृद्धा को बचा लिया। काशिमेडु पुलिस अब मकान मालिक की तलाश कर रही है। जांच में पता चला कि रंगनाथन पेशे से मछुआरा है और अपने परिवार के साथ शनिवार की रात को पैतृक गांव गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।