
तमिलनाडु में भीषण गर्मी के चलते स्कूल खुलने की तारीख टली, अब 7 जून को खुलेंगे स्कूल
चेन्नई.
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के चलते सरकार ने स्कूल खुलने की तारीख 7 जून तक बढ़ा दी है। पहले सरकार ने इसे 1 जून से खोलने की योजना बनाई थी। राज्य के स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी ने कहा कि कि विद्यालयों को खोलने संबंधी यह फैसला जिला शिक्षा अधिकारियों से चर्चा के बाद किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पहली से लेकर बारहवीं तक के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त निजी विद्यालय अब 7 जून से खोले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि हाल ही में पीएमके, वीसीके और अन्य विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ जिला प्राथमिक शिक्षा के अधिकारियों ने बढ़ते तापमान का हवाला देते हुए सरकार से विद्यालय खोलने की तारीख आगे बढ़ाने का दबाव बनाया था। उल्लेखनीय है कि इस समय राज्य के कई हिस्सोंं में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी आगे बढ़ चुका है।
वहीं दूसरी ओर राज्य के अलग अलग जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी और तूफान तबाही मचा रहा है। सेलम, धर्मपुरी और ईरोड में तेज बारिश और आंधी आ रहा है। जिसके बाद यहां लोगों को प्रचंड धूप से राहत मिली है।
Published on:
26 May 2023 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
