30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश मारा गया

लूटपाट व हत्या के मामलों में था लिप्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 11 Jan 2017, 9:20 PM IST

fake encounter

disputed encounter

मदुरै.
यहां सिटी पुलिस ने बुधवार सुबह लूटपाट व हत्या के मामलों के कई मामलों में शामिल कुख्यात बदमाश कार्तिगैसामी को मुठभेड़ में मार गिराया। वांछित बदमाश अपने पांच सहयोगियों के साथ वाहन से जा रहा था उसी दौरान पुलिस ने पीछा किया और शिवगंगा के मानामदुरै के निकट हुई मुठभेड़ में उसे मार गिराया।
शिवगंगा के पुलिस अधीक्षक टी. जयचंद्रन ने बताया कि सामी आदतन अपराधी था। उसे दो बार गुण्डा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जा चुका था। उस पर मदुरै, शिवगंगा और तिरुपुर जिलों में लूटपाट और हत्या के प्रयास के कई मामले लंबित थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार सुबह सामी अपने पांच सहयोगियों के साथ मदुरै से शिवगंगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान वे अपने वाहन में पेट्रोल भरवाने के लिए एक पेट्रेाल पंप में रुके। जब वे पेट्रोल भरवाकर जाने लगे तो पंप कर्मियों ने उनको रोककर पेट्रोल का पैसा मांगा, इस पर उन्होंने उन पर वार कर दिया वहां से फरार हो गए।
पंप कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस हैडकांस्टेबल वेलमुरुगन ने उनका पीछा किया और उनके वाहन के आगे अपना वाहन लगाकर रोककर पूछताछ की। इसी दौरान बदमाशों ने वेलमुरुगन पर हंसिए से हमला कर दिया जिससे उसके चेहरे और हाथ पर गंभीर चोट आई। वेलमुरुगन पर हमला करके वे वहां से शिवगंगा की ओर जाने लगे तभी हैडकांस्टेबल ने अपनी टीम को सूचित कर बुला लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख बदमाश सुनसान जगह पर वाहन रोककर भागने लगे। यह देख पुलिस टीम ने भी उनका पीछा करना शुरू किया। इसी दौरान कांस्टेबल भूमिनाथन ने सामी को पकडऩे की कोशिश की लेकिन उसने उस पर भी हंसिए से वार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सामी के गिरोह को डराने के लिए पहले हवा में फायरिंग की, लेकिन जब वे नहीं रुके तो कार्तिगैसामी पर गोली चला दी जिससे उसने वहीं दम तोड़ दिया। उसी दौरान मौका पाकर अन्य पांचों उसके साथी फरार हो गए। पुलिस शव को शिवगंगा सरकारी अस्पताल भेजा एवं अन्य बदमाशों की तलाश शुरू की।