12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु की 1 करोड़ महिलाओं को हर महीने उनके बैंक खाते में मिलेगा 1000 रुपए भत्ता

- पात्रता को रेखांकित करने वाले दिशा-निर्देश जल्द होंगे जारी

less than 1 minute read
Google source verification
तमिलनाडु की 1 करोड़ महिलाओं को हर महीने उनके बैंक खाते में मिलेगा 1000 रुपए भत्ता

तमिलनाडु की 1 करोड़ महिलाओं को हर महीने उनके बैंक खाते में मिलेगा 1000 रुपए भत्ता

चेन्नई.

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को राज्य विधानसभा में घोषणा की कि राज्य में लगभग एक करोड़ महिलाओं को परिवारों की महिला प्रमुखों के लिए 1,000 रुपए प्रति माह की योजना दी जाएगी और यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। इनमें स्ट्रीट वेंडर, मछली पकडऩे में सहायता करने वाली महिलाएं, निर्माण में काम करने वाली महिलाएं, हाईवे पर काम करने वाली महिलाएं, छोटी दुकानों और दफ्तरों में काम करने वाली महिलाओं को सहायता मिलेगी।

इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने की पात्रता को रेखांकित करने वाले परिचालन दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। स्टालिन ने पात्रता मानदंड को भी रेखांकित किया और कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में अपना अमूल्य श्रम करने वाली महिलाएं पात्र होंगी। हाल में पेश किए गए बजट में सरकार ने महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की थीं।

सदन में बयान देते हुए स्टालिन ने इसपर उठी शंकाओं का जिक्र करते हुए कहा कि क्या इसे लागू किया जा सकता है। योजना के लिए बजट में 7,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं और यह गेम चेंजर साबित होगा। बजट में पेश घोषणाओं में सितम्बर से घर की पात्र महिला मुखिया के लिए 1,000 रुपए मासिक सहायता योजना का एलान सबसे बड़ा रहा। इसके अलावा अगले शैक्षणिक वर्ष से सभी 30,122 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सुबह के नाश्ते की योजना का विस्तार होगा।